फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Ludhiana too an attempt was made to cheat by giving a bundle of paper, the accused were caught and beaten

Kanpur: लुधियाना में भी कागज की गड्डी देकर ठगी का प्रयास, आरोपियों को पकड़कर पीटा…पुलिस को सौंपा, पढ़ें मामला

Sun, 07 Jul 2024 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 07 Jul 2024 09:46 AM IST
सार

Kanpur News: सराफा कारोबारी को 26 लाख का चूना लगाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसामऊ और आसपास इलाकों में 25 से ज्यादा कैमरे चेक किए गए, तो फुटेज में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ सीसीटीवी फुटेज गलियों से भी ली गई हैं।

विज्ञापन
In Ludhiana too an attempt was made to cheat by giving a bundle of paper, the accused were caught and beaten
आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नयागंज के सराफा कारोबारी के साथ 26 लाख की टप्पेबाजी करने वाला लुधियाना में 35 लाख की टप्पेबाजी की कोशिश करते दबोच लिया गया। कानपुर की वारदात की सोशल मीडिया से जानकारी होने पर लुधियाना में सराफा कारोबारी ने नोट की गड्डी जांची तो फर्जी निकलीं।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों को व्यापारियों ने पकड़कर पीटा। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को पीटने के बाद लुधियाना की क्राइम ब्रांच को सौंप दिया। लुधियाना पुलिस ने कानपुर कमिश्नरी पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है। देर रात पुलिस की एक टीम लुधियाना के लिए रवाना हुई। इससे कानपुर में ठगी मामले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

नयागंज के सराफा कारोबारी अजीत ओमर के कर्मचारी के साथ शातिरों ने 26 लाख रुपये की फर्जी करेंसी देकर जेवर ले लिए थे। अजय ओमर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वहीं सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने मामले की जानकारी दूसरे प्रदेशों में सराफा कारोबारियों को दी थी। इसका वीडियो भी भेजा था और ठगों ने जो नवकार ज्वेलर्स का कार्ड दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के पास तीन फर्जी आईडी भी मिली हैं
वह भी सोशल मीडिया पर डाल दिया था। कानपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद ठग लुधियाना पहुंच गए और 35 लाख की ठगी का साजिश रची। लेकिन व्यापारियों की सतर्कता और सोशल मीडिया में जानकारी होने से पकड़े गए। हालांकि इसमें एक भाग गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अशोक जाट बताया है। उसके पास तीन फर्जी आईडी भी मिली हैं। उसने दिल्ली में दो और कानपुर में एक वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है।

सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्ध दिखे
सराफा कारोबारी को 26 लाख का चूना लगाने वाले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। सीसामऊ और आसपास इलाकों में 25 से ज्यादा कैमरे चेक किए गए, तो फुटेज में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ सीसीटीवी फुटेज गलियों से भी ली गई है। उसमें आरोपी गली में ऐसे चलते दिखाई दे रहे हैं, जैसे बहुत अच्छे से गली के बारे में जानते हैं।

आरोपी ई-रिक्शा से उतरते दिखाई दिए
डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि सराफा कारोबारी अजीत ओमर के कर्मचारियों को बैग में ऊपर नीचे नोट रखकर बीच में कागजों की गड्डियां पकड़ाकर 26 लाख के जेवर ले जाने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस की चार टीमें काम कर रही हैं। आखिरी फुटेज में आरोपी ई-रिक्शा से उतरते दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed