फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur, the youth fired at the police from home, the policeman was shot, the team had reached on the information of family dispute

Kanpur: बेटे-बहू को बनाया बंधक, छत से पुलिस पर 40 राउंड फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी घायल

Sun, 19 Jun 2022 04:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 04:55 PM IST
सार

कानपुर के श्यामनगर में बड़ी वारदात सामने आई है। इसमें पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर वृद्ध ने हमला कर दिया। उसने परिवार को भी बंदी बनाकर रखा था और घर के भीतर से ही फायरिंग कर रहा था। इसमें एक दरोगा को गोली लग गई।

विज्ञापन
In Kanpur, the youth fired at the police from home, the policeman was shot, the team had reached on the information of family dispute
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में श्याम नगर सी ब्लॉक में रविवार दोपहर 55 साल के आरके दुबे ने बेटे-बहू को घर में बंधक बना लिया। बहू के फोन पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर दोनाली बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। छर्रे लगने से दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दो घंटे में सिरफिरे ने छत से 40 राउंड फायर झोंक डाले।

विज्ञापन


बड़ी मशक्कत के बाद डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार बातचीत कर उसको समझा सके। तब वह घर के भीतर दाखिल हुए और तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर बेटे बहू को बचाया। आरोपी मानसिक तनाव में था। इस दौरान पुलिस ने एक भी गोली नहीं चलाई। पुलिस के मुताबिक आरके दुबे का काफी समय से बेटे सिद्धार्थ व बहू भावना से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोपहर करीब एक बजे भावना ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो आरके दुबे ने छत से फायरिंग शुरू कर दी। तीन पुलिसकर्मियों को छर्रे लग गए। भीतर से चीख पुकार की आवाज सुनाई दे रही थी। पता चला कि आरके दुबे ने सिद्धार्थ और भावना को कमरे में बंद कर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास, एसीपी कैंट, एसीपी कोतवाली समेत छह थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। इस दौरान रुक-रुककर आरोपी फायरिंग करता रहा। दूसरी तरफ डीसीपी पूर्वी उसको समझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक उसको समझाया। किसी तरह से उसने गोलियां दागनी बंद की। तब पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई। आरके दुबे से असलहा लेने के साथ ही उसे दबोच लिया। कमरे में बंद बेटे बहू को बाहर निकाला। आरोपी के पास से पुलिस को 50 कारतूस मिले और करीब 40 खोखे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed