फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Kanpur Dehat, Shivpal targeted the state government, said- BJP wants to divide the country

Shivpal Yadav: प्रदेश सरकार पर साधा निशान, कहा-देश बांटना चाह रही भाजपा, संविधान को नहीं मानते ये लोग

Fri, 24 Mar 2023 03:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2023 03:01 PM IST
सार

सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार की  कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही,कहा कि भाजपा हर वर्ग और देश को बांटना चाह रही है।

विज्ञापन
In Kanpur Dehat, Shivpal targeted the state government, said- BJP wants to divide the country
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में अकबरपुर के जैनपुर में एक औद्योगिक इकाई के शुभारंभ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरिफ से सरकार के लोगों ने सारस को अलग किया है।

विज्ञापन

ठीक उसी तरीके यह लोग देश में अलगाव पैदा कर रहे हैं। भाजपा हर वर्ग और देश को बांटना चाह रही है। भाजपा के लोग संविधान को भी नहीं मानते हैं। भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाह रही है धमकाने के साथ ही मुकदमे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विपक्ष का काम हमेशा से सरकार की नाकामियों को उजागर करना रहा है। उसी पर विपक्ष अपनी भूमिका देश में निभाता रहा है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से अखिलेश यादव को लेकर दिए बयान पर कहा कि जब उन्हें हत्या का डर सता रहा तो समझ लीजिए कानून व्यवस्था का क्या हाल प्रदेश में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा हमेशा से जनता की आवाज रही है। हम झुकने वाले नहीं हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से सपा कार्यकर्ता उतरेगा और भाजपा को पराजित करने का काम किया जाएगा। आज भाजपा चुन चुनकर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही जिससे कोई सरकार के खिलाफ बोल न सके।

शिवपाल बोले- जो देश में पैदा हुआ, वो राष्ट्रवादी है
यह संवैधानिक अधिकारों का हनन है। भाजपा को जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा के यादवों को राष्ट्रवादी कहे जाने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस देश में जो भी पैदा हुआ है वह राष्ट्रवादी है। सपा नेता शिवपाल ने कहा कि हम संगठन को मजबूत करके बीजेपी को ही हटा देंगे।

बोले- भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है
2024 लोकसभा चुनाव के लिए सपा की क्या रणनीति है के सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि हर रणनीति के बारे में आप लोगों को नहीं बता देंगे। आखरी में राहुल गांधी के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि भाजपा के लोग जो भी विपक्ष का होगा उसे खत्म करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed