फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In enmity, the brother of Pradhan's relative was shot, admitted

रंजिश में प्रधान के रिश्ते के भाई को गोली मारी, भर्ती

Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
In enmity, the brother of Pradhan's relative was shot, admitted
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सारोतोप गांव में पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच चुनाव अब खूनी संघर्ष में बदल गया है। बृहस्पतिवार को प्रधान के पिता को गोली मारने के बाद अब शुक्रवार की रात उनके रिश्ते के भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान पक्ष की ओर से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सारोतोप गांव के प्रधान नूर आलम और पूर्व प्रधान नूरजहां के बीच चुनावी रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार को प्रधान नूर आलम के पिता नफीस को रंजिश के चलते नूरजहां के बेटों और समर्थकों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, जिनका कानपुर में इलाज चल रहा है। प्रधान नूर आलम की तहरीर पर पुलिस ने नूरजहां के बेटे मुकीम अली, कलीम अली, समर्थक वकील अली, बबलू, अफसर उर्फ जुम्मू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार की रात एक बजे प्रधान की बुआ हलीजन के लड़के गुलफाम को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली युवक के हाथ में लगी है। घटना के समय गुलफाम शीतगृह में काम कर पिता कयामुद्दीन से मिलने जा रहा था। कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि डाक्टरों ने जख्म हल्का बताया है। घायल ने हमलावरों को पहचानने से इनकार किया है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है, फिर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed