फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Bahiri Umri village, the farmers locked the left cattle in the panchayat building

बहिरी उमरी गांव में किसानों ने पंचायत भवन में बंद किए छुट्टा गोवंश

Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
In Bahiri Umri village, the farmers locked the left cattle in the panchayat building
बहिरी उमरी के पंचायत भवन में बंद छुट्टा गोवंश। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। बहरी उमरी गांव के किसान छुट्टा गोवंशों से परेशान हैं। शनिवार को किसानों ने छुट्टा गोवंश को पंचायत भवन में बंद कर दिया। प्रधान व पंचायत सचिव ने किसानों को समझाकर पंचायत भवन से गोवंश बाहर करने के लिए कहा। इस पर भी किसान नहीं माने और मवेशियों को गोशाला भेजने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

बहिरी उमरी गांव में फसलों को तबाह कर रहे गोवंश के लिए आश्रय स्थल खोले जाने की मांग किसान काफी समय से कर रहे थे। जिम्मेदारों ने कोई व्यवस्था नहीं की तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। शनिवार को किसानों ने 48 गोवंश घेरकर गांव के ही पंचायत भवन में बंद कर दिए।
विज्ञापन

किसान नीरज सिंह, ब्रजभान सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि ठंड में पूरी रात खेतों में गुजार रहे हैं। इसके बाद भी मौका मिलते ही गोवंश फसल चर जाते हैं। अगर यहीं हालात रहे तो किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टा गोवंश दरवाजे में बंधी गाय, भैंस पर पर हमला कर घायल कर देते हैं। रखवाली करने वाले किसानों पर भी ये हमलावर हो जाते हैं। पंचायत भवन में गोवंश बंद कर देने की जानकारी पर प्रधान सुरेश नायक व पंचायत सचिव आशीष केशरवानी ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीण कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा कि अगर गोवंश की कोई व्यवस्था नहीं हुई तो मतदान नहीं करेंगे।

छुट्टा गोवंश पंचायत घर में बंद किए जाने की जानकारी मिली है। बीडीओ को समस्या निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं मरी गायों के शव कुत्तों के नोंचने की सूचना नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर जानकारी की जाएगी। - सुभाष चंद्र, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed