{"_id":"67cde7b6c2cc1ad5200449d8","slug":"in-afsariya-dilapidated-wires-are-hanging-over-the-head-risk-of-accident-kanpur-news-c-220-1-akb1002-123751-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अफसरिया में सिर पर झूल रहे जर्जर तार, हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अफसरिया में सिर पर झूल रहे जर्जर तार, हादसे का खतरा
Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अफसरिया में सिर पर झूलते जर्जर तार दिखाता युवक।
- फोटो : संवाद
कानपुर देहात। जैनपुर उपकेंद्र से जुड़े अफसरिया में जर्जर तार आए दिन टूटकर गिरते हैं। सिर पर झूलते जर्जर तारों से हादसे का खतरा बना रहता है। सब कुछ जानकर भी अधिकारी अनजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों को शायद किसी हादसे का इंतजार है।
विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए बिजली निगम बिजनेस प्लान में डीपीआर बनाता है। मगर जरूरत के अनुसार प्रस्ताव नहीं बनाए जाते हैं। इसकी वजह से जर्जर व लटकते झूलते तारों की समस्या दूर नहीं हो सकी है। जैनपुर उपकेंद्र से अफसरिया गांव में बिजली आपूर्ति होती है। गांव में करीब 450 घरों में कनेक्शन हैं। बिजली लाइन बेहद पुरानी है। तार जर्जर हो गए हैं। आए दिन तार टूटते हैं। जरा सी तेज हवा चलने पर आपस में तार टकराते हैं और स्पार्किंग होती है। फॉल्ट से घंटों बिजली गुल रहती है। मगर जिम्मेदार यहां एरियल बंच कंडक्टर नहीं डाल रहे हैं।
अफसरिया की मड़ैया जाने वाले रास्ते के पास तारों पर तमाम जोड़ लगाकर किसी तरह से बिजली आपूर्ति चलाई जा रही है। लोगों का कहना है कि जर्जर तारों के रास्ते पर झूलने से ट्रैक्टर आदि निकल नहीं पाते हैं। जरा सी चूक होने पर हादसा होना तय है। मोहम्मद अलीम, मुकीम, इरशाद, पप्पू आदि ने बताया कि कई बार तार बदलवाने के लिए जेई से कहा, लेकिन अनसुना कर दिया गया। जर्जर तारों के बीच में बांस लगाकर किसी तरह से बिजली आपूर्ति की जा रही है। तार टूटकर गिरने से हादसे का खतरा बना है। एसडीओ सिकंदरा योगेंद्र यादव ने बताया कि जेई प्रवीण को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जर्जर तारों को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
.......................फोटो-7 जुबैर अहमद। संवाद
फोटो-8 मोहम्मद समीर। संवाद
राहगीरों को करंट लगने का खतरा है। जर्जर तार सिर पर लगे हैं। कई बार तार टूटकर गिर भी चुके हैं। करंट के खतरे के बीच राहगीर निकलते हैं। - जुबैर अहमद
....................
जर्जर तारों की अनदेखी की जा रही है। इससे लगता है कि जिम्मेदारों को हादसा होने का इंतजार है। -मोहम्मद समीर