{"_id":"6903d2f771ee50e0c50a4c94","slug":"in-a-football-match-kanpur-defeated-moradabad-3-0-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134150-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फुटबॉल मैच में कानपुर ने मुरादाबाद को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फुटबॉल मैच में कानपुर ने मुरादाबाद को 3-0 से हराया
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से मिलते डीएम।
- फोटो : संवाद
कानपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर ग्रीनपार्क में शुरू हुई सीनियर अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को कानपुर ने मुरादाबाद को 3-0 से हराया।
इसके अलावा मेरठ, झांसी, प्रयागराज और वाराणसी ने भी अपने-अपने मैच जीते। दूसरे मैच में मेरठ ने अयोध्या को 3-0 से और तीसरे मैच में झांसी ने बस्ती को 6-4 से हराया। चौथे मैच में प्रयागराज ने चित्रकूट को 3-1 से और पांचवें मैच में वाराणसी ने आजमगढ़ को 2-1 से पराजित किया।
प्रतियोगिता में शुक्रवार को भी मैच होंगे। इससे पहले खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, आईएम रोहतगी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।