{"_id":"5b2f44fe4f1c1bb51e8b780c","slug":"improvement-in-ranking-of-cleanliness-survey-in-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर शहर की रैंकिंग में आया सुधार, ये हैं आंकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में कानपुर शहर की रैंकिंग में आया सुधार, ये हैं आंकड़े
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Jun 2018 04:16 PM IST
सार
देश में 65वें व प्रदेश में चौथे स्थान पर कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण-2018 के तहत शनिवार को जारी की गई रैंकिंग में कानपुर ने लखनऊ को पछाड़ते हुए 65वीं रैंक प्राप्त की। यह सर्वे 4203 शहरों में हुआ था। पिछले साल देश के 665 शहरों में हुए सर्वे में कानपुर 175 वें स्थान पर था।
डेमाे पिक
मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अरबन अफेयर्स ने जनवरी से अप्रैल तक देश के 4203 शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत टीमें भेजीं। इन टीमों ने साफ सफाई, निजी से लेकर सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, खुले में शौच मुक्त की स्थिति, कूड़ा उठान, कूड़ा निस्तारण, शहर में विकास कार्यों, सीवरेज सिस्टम व जलापूर्ति व्यवस्था के बाबत शहरवासियों से राय ली थी।
4000 अंकों के इस सर्वेक्षण में अपने शहर को 2770.5 अंक मिले। 3052.03 अंक के साथ वाराणसी प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि गाजियाबाद दूसरे, झांसी तीसरी और कानपुर चौथे स्थान पर रहा। लखनऊ 115वें स्थान पर है। पूर्व नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर में स्वच्छता के मामले में हुए विशेष कार्यों, शहर के खुले में शौच मुक्त होने, कूड़ा निस्तारण प्लांट चलने आदि वजहों से शहर की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण में देश के टाप-10 शहर
डेमाे पिक
शहर का नाम 4000 अंकों के सर्वेक्षण में मिले अंक
इंदौर 3707
भोपाल 3689
चंडीगढ़ 3649
नई दिल्ली 3597
विजयवाड़ा 3580
त्रिरुपति 3576
विशाखापट्टनम 3547
मैसूर 3540
नवी मुंबई 3536
इंदौर 3707
भोपाल 3689
चंडीगढ़ 3649
नई दिल्ली 3597
विजयवाड़ा 3580
त्रिरुपति 3576
विशाखापट्टनम 3547
मैसूर 3540
नवी मुंबई 3536
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सर्वेक्षण में आगे रहे प्रदेश के टाप 10 शहर
डेमाे पिक
शहर का नाम देश में रैंक 4000 अंकों के सर्वेक्षण में मिले अंक
बनारस 29 3052.03
गाजियाबाद 36 2992.68
झांसी 60 2805.31
कानपुर 65 2770.50
आगरा 102 2578.30
लखनऊ 115 2500.98
लोनी 153 2291.06
अलीगढ़ 173 2187.94
इटावा 189 2116.09
गोंडा 228 1944.05
बनारस 29 3052.03
गाजियाबाद 36 2992.68
झांसी 60 2805.31
कानपुर 65 2770.50
आगरा 102 2578.30
लखनऊ 115 2500.98
लोनी 153 2291.06
अलीगढ़ 173 2187.94
इटावा 189 2116.09
गोंडा 228 1944.05
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण व्यवस्था लचर होने पर कटे नंबर
डेमाे पिक
शहर में हर घर में गीला और सूखा कूड़ा अलग - अलग करने, नियमित रूप से कूड़ा उठान न होने, कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़े के पहाड़ और निस्तारण व्यवस्था दुुरुस्त न होने से शहर के नंबर कट गए, वरना कम से कम झांसी को पछाड़कर प्रदेश में तीसरा नंबर तो आ ही जाता। देश में भी रैंकिंग और सुधरती।