फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   imprisoned for life to Accused of misdeed with girl in auraiya

औरैया: दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास, 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Wed, 11 Dec 2019 09:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
imprisoned for life to Accused of misdeed with girl in auraiya
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
औरैया जिले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) रामनेत ने लड़की से दुष्कर्म के दोषी एक युवक को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह के अनुसार चार जून 2014 की शाम चार बजे थाना बिधूना क्षेत्र में पीड़िता एक खेत में मेड़ की घास काट रही थी।
विज्ञापन


दस मिनट के बाद उसके गांव का राजीव मिश्रा पुत्र श्याम बाबू मिश्रा वहां आ गया। पीड़िता को बुलाने लगा जब उसने जाने का विरोध किया, तो राजीव पीड़िता को खेत में खींच ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के चिल्लाने पर कई लोग मौके पर पहुंचे, तभी राजीव मिश्रा भाग गया।
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता के पिता ने बिधूना थाने में धारा 376 में पंजीकृत कराई। कोर्ट में 164 में बयान दर्ज कराए। यह मुकदमा एडीजे (फास्ट ट्रैक प्रथम) रामनेत की कोर्ट में चला। अभियोजन की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुशलपाल सिंह ने सामाजिक मान-मर्यादा व पीड़िता के मानसिक क्लेश पहुंचाने वाली इस घृणित घटना पर कठोर दंड की मांग की। वहीं बचाव पक्ष ने अभियुक्त के अविवाहित व विकलांग होने पर रहम की मांग की।

दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे रामनेत ने दुष्कर्मी राजीव मिश्रा को आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि कोर्ट ने अर्थदंड में से 40 हजार रुपया वादी पिता या पीड़िता को प्रदान करने का आदेश दिया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतान पड़ेगा। सजा पाए दोष सिद्ध अपराधी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed