{"_id":"5e033dbe8ebc3e87e577ab07","slug":"important-news-for-train-passengers-60-train-delay-due-to-fog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बिगाड़ी चाल, 60 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बिगाड़ी चाल, 60 से अधिक ट्रेनें लेट, यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
Wed, 25 Dec 2019 04:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में कोहरे से ट्रेनों की चाल धीमी हो गई है। मंगलवार को बिहार की ओर से आने वाली सभी राजधानी एक्सप्रेस सुबह की जगह दोपहर में सेंट्रल स्टेशन पहुंची। डाउन रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस भी देरी से सेंट्रल आई।
वहीं, श्रमशक्ति पौने चार घंटे विलंब से पहुंची। इस प्रकार कुल 60 से अधिक ट्रेनें 3 से 7 घंटे विलंब से सेंट्रल पहुंची। सुबह 5:17 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचने वाली अप रूट की (बिहार की ओर से आने वाली) भुवनेश्वर राजधानी दोपहर 12 बजे आई।

कोलकाता राजधानी तीन घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। डिब्रूगढ़ राजधानी तीन घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। सियालदह राजधानी साढ़े तीन घंटे देर से पहुंची। दिल्ली की ओर से आने वाली प्रयागराज भी कई घंटे विलंब से आई।
कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा आदि ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। उधर, कैंट साइड पर पूछताछ काउंटर बंद होने के कारण लेट ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी करने के लिए यात्री भटकते नजर आए। जिसके चलते प्रतीक्षालयों में यात्रियों की काफी भीड़ रही।