फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Important news for train passengers, 30 trains will be canceled from today

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज से निरस्त रहेंगी 30 ट्रेनें, कुछ बदले मार्ग से भी चलेंगी

Sun, 28 Aug 2022 07:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Aug 2022 07:52 AM IST
सार

रेलवे ने 30 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही 36 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी।

विज्ञापन
Important news for train passengers, 30 trains will be canceled from today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में मानक नगर रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होने की वजह से 30 ट्रेनों को निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा 36 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी। लखनऊ से एलटीटी के बीच चलने वाली ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर चलेगी। 
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त 
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी (11109/11110) एक्सप्रेस 28 अगस्त से दो सितंबर तक नहीं चलेगी। लखनऊ-आगरा इंटरसिटी एक्सप्रेस (12179/12180) 28 अगस्त से दो सितंबर तक, (04296/04297) कानपुर सेंट्रल-उतरेटिया मेमू 28 अगस्त से दो सितंबर, झांसी-लखनऊ पैसेंजर (01823/01824) 28 अगस्त से दो सितंबर, लखनऊ-कासगंज पैसेंजर (05379/05380) 28 से दो सितंबर तक, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी  एक्सप्रेस (14123/14124) 29 अगस्त से तीन सितंबर, छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस (15083) 27 अगस्त से एक सितंबर और वापसी में फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस 28 अगस्त से दो सितंबर तक, ट्रेन नंबर 02563 बरौनी-नई दिल्ली 28 अगस्त से दो सितंबर और वापसी में नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस 29 अगस्त से तीन सितंबर, लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू (04213/04214) 28 अगस्त से दो सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12593 लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस 27 अगस्त को और वापसी में भोपाल-लखनऊ एक्सप्रेस 29 अगस्त को, 19401 अहमदाबाद-लखनऊ 29 अगस्त और वापसी में लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस 30 अगस्त को, छपरा-मथुरा (22531/22532) 29, 31 अगस्त और दो सितंबर, 22921 बांद्रा-गोरखपुर एक्सप्रेस 28 अगस्त को और 22922 गोरखपुर-बांद्रा 30 अगस्त, ट्रेन नंबर 12571 गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 27, 28, 31 अगस्त और ट्रेन नंबर 12572 आनंद विहार-गोरखपुर एक्सप्रेस 28, 29 अगस्त और एक सितंबर, ट्रेन नंबर 12595 गोरखपुर-आनंद विहार 29, 30 अगस्त और एक सितंबर, ट्रेन नंबर 12596 आनंद विहार-गोरखपुर 30, 31 अगस्त और दो सितंबर तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

कानपुर से चलेगी एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस
 ट्रेन नंबर 22122 लखनऊ-लोकमान्य तिलक एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 अगस्त को कानपुर सेंट्रल चलेगी और वापसी में ट्रेन नंबर 22121 एलटीटी-लखनऊ एसी सुपरफास्ट 27 अगस्त को कानपुर तक ही आएगी।

बदले मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर 19669 उदयपुर-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस 31 अगस्त, 19670 पाटलीपुत्र-उदयपुर एक सितंबर, 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस एक सितंबर, 15270 साबरमती -मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 27 अगस्त, 19615 उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस 29 अगस्त, 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़  28 और 30 अगस्त, 12876 आनंद विहार (ट.)-पुरी 28, 30 अगस्त और दो सितंबर, 12875 पुरी-आनंद विहार 28 और 30 अगस्त, 15206 जबलपुर -लखनऊ 27 अगस्त से एक सितंबर, 19715 जयपुर -गोमतीनगर  28 और 30 अगस्त, 11124 बरौनी-ग्वालियर 27 अगस्त से एक सितंबर, 12004 नई दिल्ली-लखनऊ 28 अगस्त से दो सितंबर, 12103 पुणे-लखनऊ 30 अगस्त, 15030 पुणे-गोरखपुर 27 अगस्त, 20921 बांद्रा-लखनऊ 27 अगस्त, 15066 पनवेल-गोरखपुर 27, 29, 30 और 31 अगस्त, 12107 लोकमान्य तिलक (ट.)-सीतापुर  27, 29, 31 अगस्त, 12512 कोचूवेली-गोरखपुर एक्सप्रेस 28, 30, 31 अगस्त, 12592 बंगलूरू-गोरखपुर 29 अगस्त को बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed