फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   important news for lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019: लोकतंत्र के महापर्व पर आपकी परीक्षा, वोट डालने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर

Sun, 28 Apr 2019 06:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Apr 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
important news for lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव 2019
लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व के चौथे चरण में आपकी परीक्षा है। धूप और गर्मी की परवाह किए बिना अपने घर से निकलकर बूथ पहुुंचें और अपना वोट जरूर डालें। मतदान केंद्र से दो सौ मीटर दूर तक आप अपने वाहन से जा सकते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी। मतदान केंद्रों पर टेंट से छाया और पानी की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के छोटे बच्चे वोट डालने तक अपने पास रखने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इस बार वोटिंग सत्तर पार का नारा दिया है। इसे पूरा करने में अपना सहयोग वोट डालकर दें। वोटिंग सुबह सात से शाम छह बजे तक होगी। इस बार निर्वाचन आयोग ने वोटिंग का समय एक घंटे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने के ये विकल्प

important news for lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
मतदान करने के लिए आपके पास एक आईडी जरूर होनी चाहिए। यदि आपको वोटर आईडी नहीं मिला है तो उसके बिना भी आप वोटिंग कर सकते हैं। आप पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, केंद्र, राज्य सरकार या प्राइवेट कंपनियों द्वारा जारी किए परिचय पत्र, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटो सहित पासबुक, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के अधीन जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अधीन जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटो समेत पेंशन दस्तावेज, एमपी, एमएलसी, एमएलए को जारी शासकीय पहचान पत्र से वोट डाल सकेंगे। मतदाता पर्ची मिली है तो उसे भी साथ ले जाएं। बूथ खोजने और वोट डालने में आसानी होगी।

 

इस तरह पड़ेगा आपका वोट

1-बूथ पर जाते ही प्रथम चुनाव अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र देखेंगे।
2-दूसरे चुनाव अधिकारी आपकी अंगुली पर स्याही लगाएंगे और आपको एक पर्ची देंगे। रजिस्टर में आपके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
3-तीसरे मतदान कर्मी आपकी पर्ची लेंगे और स्याही लगी अंगुली देखेंगे। इसके बाद इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन के पास भेज देंगे।
4-आप वोट देने के लिए इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने का बटन दबाएं। बटन दबाते ही एक बीप की आवाज आएगी। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प भी रहेगा।
5-ईवीएम में वीवी पैट भी लगा होगा। इससे आप देख सकेंगे कि आपका वोट आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही गया है। कुछ सेकेंड के लिए आपके सामने एक पर्ची निकलेगी। इसमें आप द्वारा दिए गए वोट का ब्योरा होगा। यह पर्ची कटकर नीचे लगे बॉक्स में चली जाएगी।

 

न हों परेशान, सब कुछ एक क्लिक पर

1-वोटर अपना नाम लिस्ट में देखने के लिए चुनाव आयोग की वेब साइट nvsp.in की मदद ले सकते हैं। हेल्प लाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सकते हैं।
2-अगर आपको अपना पोलिंग स्टेशन नहीं मालूम है तो nvsp.in पर जाएं और नो (जानना) योर बूथ एसी एंड पीसी पर क्लिक करें।

मतदान केंद्र पर ले सकते सेल्फी
वोट डालते समय आप अपनी फोटो नहीं ले सकते हैं। दूसरा कोई व्यक्ति भी ऐसा नहीं कर सकता है। वोट डालने के बाद आप अपने बूथ से बाहर निकलकर पोलिंग स्टेशन पर अपनी सेल्फी ले सकते हैं। यह सेल्फी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों को भेजकर उनसे भी वोट डालने को कह सकते हैं।

पहले डाला वोट तो प्रमाणपत्र
सबसे पहले वोट डालने वाले वोटर को मतदान केंद्र पर ही पीठासीन अधिकारी प्रमाणपत्र देंगे। इसलिए हो सके तो आप सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले वोट डालकर प्रमाणपत्र ले सकते हैं।

 

महापर्व पर आज रहेगा अवकाश

जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने मतदान के दिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कारखानों या अन्य इकाइयों में काम करने वाले लोगों से इस सार्वजनिक अवकाश के बदले अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन काम नहीं लिया जाएगा। मतदान के दिन सभी दुकान, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अगर कोई दुकान या वाणिज्यिक प्रतिष्ठान खुला पाया गया तो उनके मालिकों/संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत की स्थिति
2009
कानपुर लोकसभा क्षेत्र-36.90
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र-43.63

2014
कानपुर लोकसभा क्षेत्र-51.83
अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र-56.72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed