{"_id":"5d32ad538ebc3e6c940d0077","slug":"important-news-for-kanpur-tannery-operators","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 180 टेनरियों के तोड़े जाएंगे पैडल, 50 प्रतिशत संसाधन कम करने के बाद मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 180 टेनरियों के तोड़े जाएंगे पैडल, 50 प्रतिशत संसाधन कम करने के बाद मिलेगी हरी झंडी
Sat, 20 Jul 2019 11:29 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Jul 2019 11:29 AM IST
विज्ञापन
कानपुर टेनरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर से बंद पड़ीं कानपुर की टेनरियों का ताला खुलने से पहले अभी फाइनल राउंड का सर्वे किया जाएगा। इससे पहले एक दो दिन में टेनरियों की अभी तक की गई जांच की रिपोर्ट जारी कर उसके आधार पर 50 प्रतिशत संसाधन कम करने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस जांच में 180 टेनरियां ऐसी हैं, जिसमें पानी इकट्ठा करने के अंडरग्राउंड पैडल पाए गए हैं, इन सभी को तोड़ा जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसी ज्यादातर टेनरियों की सूची तैयार कर ली है, जिसमें आवश्यकता से अधिक पानी एकत्र करने वाले संसाधन मौजूद हैं।
जल्द ही बोर्ड के माध्यम से टेनरियों को मिलने वाले नोटिस में पानी के इन अतिरिक्त संसाधनों को तोड़ने को कहा जाएगा। हर टेनरी संचालक पानी के पैडल को तोड़ने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अपनी टेनरी की जांच कराएगा। इसके बाद ही उसे खोलने की हरी झंडी मिलेगी।

18 टेनरियाें पर अभी असमंजस
जाजमऊ में स्थापित 18 टेनरियां ऐसी हैं, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। दरअसल इन टेनरियों में जो भी पानी के संसाधन लगे हैं, वे सभी आयातित हैं। जांच टीम उनका आकलन नहीं कर पा रही है कि कितनी मात्रा में इसमें संसाधन कम किए जाने हैं।
45 टेनरियां में सब कुछ सामान्य
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट में जाजमऊ की 45 टेनरियों में सब कुछ सामान्य होने की बात सामने आ रही है, लेकिन इन टेनरियों को भी तभी खोलने की इजाजत मिलेगी, जब बाकी में भी स्थिति सामान्य हो जाएगी।
जिलाधिकारी के निर्देशन में बनेगी टीम
जिलाधिकारी के निर्देेशन में जो टीम अभी जाजमऊ क्षेत्र में टेनरियों की जांच में लगी है, उसी तरह की टीम को दोबारा जांच में लगाया जाएगा।