फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   important news for Flight passengers, flight cancelled due to fog

कोहरे का कहर: पहली बार रद्द हुई सभी फ्लाइट, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई से नहीं उड़ पाया विमान

Wed, 25 Dec 2019 06:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Dec 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
important news for Flight passengers, flight cancelled due to fog
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में इस सीजन में पहली बार घने कोहरे और खराब मौसम की वजह से बुधवार को कानपुर आने वाली सभी फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। गुरुवार को भी कोई जहाज नहीं आएगा। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तीनों स्थानों से दो दिन के लिए सभी फ्लाइट निरस्त करने का आदेश जारी किया गया।
विज्ञापन


25 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक उत्तर भारत के अलावा देश के अन्य स्थानों पर कोहरा बढ़ गया है। ऐसी स्थिति वातावरण में नमी बढ़ने की वजह से पैदा हुई है। अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई से कानपुर के लिए रोजाना फ्लाइट अलग-अलग समय पर आती है।
विज्ञापन

सुबह 9.30 बजे से लेकर 10.30 बजे के बीच सभी फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरती हैं। मौसम खराब होने से फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी सुबह ही चकेरी एयरपोर्ट को दे दी गई थी। इसके अलावा ऑन लाइन जानकारी सभी यात्रियों को दे दी गई।

इसके बावजूद कुछ यात्री फ्लाइट पकड़ने के लिए चकेरी एयरपोर्ट पहुंच गए थे। बाद में इन सभी को वापस किया गया। सभी यात्रियों के टिकट के दाम भी ऑन सिस्टम के जरिए उनके खाते में भेज दिए गए।

इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अभी कई दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा। एयरपोर्ट निदेशक वीके झा ने बताया कि कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद में भी सुबह के वक्त घना कोहरा होने की वजह से फ्लाइट का संचालन होने में दिक्कत आई है। 

फ्लाइट रद्द हुई तो बढ़ गया लोड
कोहरे की वजह से रद्द हुई फ्लाइट की वजह से अगले दिन के लिए एकदम से लोड बढ़ गया। यात्रियों ने अगले दिन की बुकिंग फटाफट करानी शुरू कर दी। इससे किराए में भी चार से पांच हजार का अंतर आया है। 27 को मुंबई के लिए 11 हजार, दिल्ली के लिए छह हजार और अहमदाबाद के लिए 11 हजार से अधिक में एक टिकट बुक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed