{"_id":"66e73a88eefc83839f0d0516","slug":"immersion-of-ganpati-idol-amid-cheers-etawa-news-c-216-1-etw1002-115916-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जयकारों के बीच गणपति प्रतिमा का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जयकारों के बीच गणपति प्रतिमा का विसर्जन
विज्ञापन
इटावा। गणेश महोत्सव के नौवें दिन गणेश पंडालों में महोत्सव की धूम रही। कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बचे स्थानों पर आज धूमधाम से गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विसर्जन किया जाएगा।
शहर के शिवाजी पुरम में भगवान गणेश जी के दरबार में पूजा-अर्चना की गई। संघ के विभाग प्रचारक यशवीर व पीयूष अग्रवाल ने भगवान की आरती की। महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान शारदा पांडे, वंदना शुक्ला, जानकी दीक्षित, राधा पाल, प्रेरणा परिहार, अलका अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत कर पंडाल को भक्तिमय बना दिया।
शिवकुमार शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, ज्ञानी सक्सेना, आलोक परिहार, दीपक पाल, कमलेश पाल, डॉ. राजू शिव प्रकाश राठौड़, प्रदीप राठौर, चीकू गुप्ता रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक परिहार और विशेष गौड़ ने किया। वहीं. निवाड़ीकला के मुख्य बाजार में पंडाल में भक्तों ने भगवान को 56 भोग का महाप्रसाद खिलाया। आचार्य पंडित विनोद कुमार के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को हवन-पूजन-आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।