फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IMA Finance beat Presidents by five wickets

Kanpur News: आईएमए फाइनेंस ने पांच प्रेजीडेंट को पांच विकेट से हराया

Mon, 29 Dec 2025 02:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
IMA Finance beat Presidents by five wickets
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क में आईएमए फाइनेंस इलवेन ने आईएमए प्रेजीडेंट इलेवन को पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आईएमए प्रेजीडेंट इलेवन ने निर्धारित 25 ओवर में 141 रन बनाए। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा ने 26, डॉ. अभिनव सेंगर 25 रन बनाए। गेंदबाजी में डॉ. फहीम अंसारी ने चार विकेट, डॉ. राहुल कपूर व डॉ. आनंद बाजपेई ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए फाइनेंस इलेवन ने 22 ओवर में पांच विकेट पर 142 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें डॉ. फहीम अंसारी ने नाबाद 43 रन, डॉ. विकास झुनझुनवाला ने 22 रन व डॉ. अभिषेक सिंह चौहान ने 20 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच डॉ. फहीम अंसारी, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डॉ. फहीम अंसारी, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक डॉ. आनंद बाजपेई चुना गया। इन्हें डीसीपी मुख्यालय आबिद कासिम ने सम्मानित किया। कमेंट्री की भूमिका डॉ. अजय नारंग और डॉ. संजय गुप्ता ने निभाई। इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. एसके कटियार, डॉ. एसी अग्रवाल, डॉ. रीता मित्तल, डॉ. एके आहूजा, डॉ. मानसी आहूजा, डॉ. एमजे गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. संजय कुमार, क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव, संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ. विनीत रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed