लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यूपी में शुरु हो गया अवैध असलहों का काला कारोबार, पुलिस हुई सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 से पूर्व यूपी में अवैध असलहों की तस्करी शुरू हो गई है। शनिवार रात सूचना पर पहुंची मऊदरवाजा थाना पुलिस व स्वाट टीम प्रभारी ने दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से कासगंज से बिक्री के लिए लाए गए देसी बंदूक, राइफल व 10 तमंचे बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान में मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया तिराहे के पास स्वाट टीम व मऊदरवाजा थाना पुलिस ने शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर बैरागढ़ निवासी विमल व उसके भाई बादाम को गिरफ्तार कर लिया।
इटावा में पकड़ी गई थी अवैध असलहा फैक्ट्री
आरोपियों ने कुछ शस्त्र कारोबारियों के नाम का भी खुलासा किया है। उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। तीन दिन पूर्व ही इटावा में अवैध असलहा फैक्ट्री मिलने से हड़कंप मच गया। इटावा पुलिस ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक बोरे में 315 बोर और 312 बोर के अधबने तमंचे बरामद हुए हैं। साथ ही असलहों को बनाने के उपकरण भी मिले हैं।