फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal parking from Tehsil to Medical College, cars parked in no parking area

Kanpur News: तहसील से मेडिकल कॉलेज तक अवैध पार्किंग, नो पार्किंग में खड़ी रहतीं कारें

Fri, 31 Oct 2025 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking from Tehsil to Medical College, cars parked in no parking area
कानपुर देहात। जिला मुख्यालय के अकबरपुर नगर में यातायात व्यवस्था बदहाल है। माती मार्ग पर तहसील के पास सड़क तक अवैध पार्किंग रहती है। वहीं मेडिकल कॉलेज मोड पर नो पार्किंग में कारें खड़ी रहती हैं। इससे दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


अकबरपुर जिला मुख्यालय का नगर है। कस्बों व गांवों से लोग यहां जरूरत पर आते-जाते हैं। माती मार्ग जिला मुख्यालय, माती कचहरी को जोड़ता है। इसकी वजह से यहां भीड़ रहती है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नो पार्किंग के सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। वहीं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने का दावा भी करते हैं, मगर माती मार्ग पर तहसील के पास सड़क तक वाहनों की अवैध पार्किंग से सड़क संकरी होने से वाहन सवारों को परेशानी होती है। जरा सी चूक से हादसे का खतरा रहता है।
विज्ञापन

तहसील की दीवार से सटाकर लोगों ने टिनशेड की दुकानें बना ली हैं तो तहसील में काम से आने वाले लोग वाहनों को सड़क तक खड़ा करते हैं। ये वाहन घंटों सड़क पर खड़े रहते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते के किनारे नो पार्किंग का बोर्ड लगा है। यह स्थान अतिव्यस्त है। इसके बाद भी सड़क तक ठेलिया दुकानें लगी रहती हैं। ऑटो-टेंपो भी खड़े होते हैं। इसके बाद भी नो पार्किंग में ही लोग कार खड़ी करते हैं। कई बार यहां लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं मगर जिम्मेदार यातायात सुगम रखने के लिए अवैध पार्किंग व ऑटो-टेंपो खड़े होना बंद नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
वर्जन.....
ओवरब्रिज चौराहा और माती मार्ग पर सड़क पर ऑटो खड़े कर चालक सवारी बैठाते हैं। नगर पंचायत को इसे रोकना चाहिए। मंगलवार को 12 ऑटो सीज किए हैं। तहसील व मेडिकल कॉलेज के रास्ते के पास अवैध पार्किंग प्रतिबंधित है। मौजूदा समय में 17 यातायात सिपाही प्रशिक्षण पर हैं। जल्द ही अवैध पार्किंग में खड़े मिले वाहनों के चालान की कार्रवाई की जाएगी। - रामबहादुर, यातायात प्रभारी
..................नमस्ते चौराहा व माती मार्ग पर ऑटो व टैंपो अराजकता पर लगाम लगाने के लिए जल्द कारगर कदम उठाए जाएंगे। पहले भी रूट डायवर्ट कर सूचना बोर्ड लगाए गए थे मगर यातायात पु़लिस के सहयोग नहीं करने से व्यवस्था बन नहीं पाई। - आशीष कुमार, ईओ अकबरपुर

..................
पार्किंग ठेकेदार को नोटिस जारी, अवैध पार्किंग में वसूली से रोका

कानपुर देहात। अकबरपुर के नमस्ते चौराहा से रूरा मार्ग पर बाढ़ापुर मोड़ तक ऑटो, ई-रिक्शा की अवैध पार्किंग और कर्मी लगाकर वसूली कराने पर ईओ ने ठेकेदार को नोटिस दी है। अवैध पार्किंग में वसूली न करने की ताकीद की गई है। ईओ आशीष कुमार ने बताया कि नवीन बस अड्डा स्थल के बाहर नगर पंचायत की स्टैंड पार्किंग है। यहां अकबरपुर से रूरा, अकबरपुर से पुखरायां, अकबरपुर से कानपुर मार्ग, अकबरपुर से औरैया मार्ग और अकबरपुर से बाढ़ापुर मार्ग समेत पांच ऑटो/टेंपो स्टैंड पार्किंग के बोर्ड लगे हैं। ठेकेदार नियमानुसार की पार्किंग शुल्क की कर्मियों से वसूली करा सकते हैं। अवैध पार्किंग में वसूली से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed