{"_id":"69c82da12b0e39ba490753a6","slug":"illegal-mining-near-siyari-nala-should-be-investigated-those-who-threatened-should-be-sent-to-jail-kanpur-news-c-220-1-akb1002-140429-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सियारी नाला के पास अवैध खनन की हो जांच, धमकी देने वाले भेजे जाए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सियारी नाला के पास अवैध खनन की हो जांच, धमकी देने वाले भेजे जाए जेल
Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। तहसील गेट पर शनिवार को भाकियू महात्मा टिकैत गुट की पंचायत में किसान समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही सियारी नाला के पास अवैध खनन की जांच कराने और जिलाध्यक्ष को धमकी देने वालों को जेल भेजने की मांग की गई। बाद में आठ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
पंचायत की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल एवं तहसील अध्यक्ष पीयूष निकेतन कठेरिया ने की। मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी, जिलाध्यक्ष कानपुर नगर अनंत अवस्थी व जिलाध्यक्ष कानपुर देहात रणवीर यादव रहे। पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन तिवारी ने कहा कि खेड़ाकुर्सी निवासी युवकों ने जिलाध्यक्ष रणवीर यादव को फोन पर धमकी दी है। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। धमकी देने वालों को जेल भेजा जाए।
इटैली झील के ठेकेदार द्वारा राजस्व जमा न करने तथा किसानों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और कब्जे की जांच कर मुकदमा वापस लेने, संजय नगर निवासी भू माफिया द्वारा किसानों को धमकाने और लहरापुर रोड स्थित सियारीनाला के पास अवैध खनन की जांच की मांग की गई। अवैध खनन होने से किसान परेशान हैं। किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। यहां प्रदीप तिवारी, मोहम्मद हनीफ, प्रचार मंत्री रमेश लोधी, रामकृपाल, राजेश कठेरिया आदि मौजूद रहे।