फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   illegal liquor case in mahoba

यूपी: धड़ल्ले से चल रहा था मौत का कारोबार, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

Sun, 10 Feb 2019 09:20 PM IST
Vikas Kumar यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Feb 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
illegal liquor case in mahoba
लहन नष्ट करती जेसीबी मशीन  - फोटो : अमर उजाला
यूपी में महोबा जिले के सहारनपुर में जहरीली शराब पीने से 68 लोगों की मौत के बाद आबकारी विभाग की बैचेनी बढ़ गई है। दो दिनों से आबकारी विभाग की टीम ने जिलेभर में जगह-जगह छापेमारी कर एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार लिया है। साथ ही 3500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन


पुलिस और आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े तमाम लोग मौके से भाग गए। जिलाधिकारी सहदेव के निर्देश पर जिले में छापेमारी शुरू की गई। आबकारी अधिकारी एमपी सिंह, आबकारी निरीक्षक डॉ. रजनीश कुमार पांडेय, आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण चतुर्वेदी ने थाना अजनर के ग्राम खोई गांव में छापा मारा। यहां 200 किग्रा लहन और शराब बनाने के उपकरण जेसीबी मशीन चलाकर नष्ट दिए गए। दबिश में सुगिना पत्नी श्रीलाल को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।  
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार उपजिलाधिकारी चरखारी अरुण कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर आबकारी निरीक्षक कुसुमाकर ने पुलिस चौकी प्रभारी सूपा अनिल कुमार और एसआई सचिन के साथ सूपा गांव में स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। पुलिस और आबकारी टीम को देखकर भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से शकरवती पत्नी ज्ञान सिंह, पूजा पत्नी शिवप्रसाद को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। वहीं 2200 किग्रा लहन और शराब की भट्ठियां नष्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

illegal liquor case in mahoba
लहन नष्ट करती जेसीबी मशीन  - फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर प्रतिनिधि के अनुसार आबकारी विभाग की टीम ने सैलामाफ के कबूतरा डेरा में छापा मारकर 25 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। टीम ने 50 किलो लहन नष्ट किया। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ ओमवती पत्नी मंगल को गिरफ्तार किया।

कुलपहाड़ प्रतिनिधि के अनुसार आबकारी और पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक डॉ. रजनीश पांडेय के नेेतृत्व में कबूतरा डेरा बेलाताल रेलवे स्टेशन रोड पर छापामार कार्रवाई कर रामकली पत्नी अयोध्या, सेवंती पत्नी सेवक को गिरफ्तार कर उनके पास से 40 लीटर कच्ची देसी शराब बरामद की। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 40 लीटर शराब बरामद कर नौ कुंतल लहन नष्ट किया। 

प्रिंट रेेट से अधिक पैसा लेने की शिकायत 
कस्बे के शराब ठेकों की दुकानों पर सेल्समैनों द्वारा प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। कुलपहाड़ निवासी प्यारेलाल ने डीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि शराब की दुकान व अंग्रेजी शराब की दुकान में सेल्समैनों द्वारा प्रिंट रेट से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। अधिक पैसा लेने का विरोध करने पर सेल्समैन झगड़े पर उतारू हो जाते है। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed