{"_id":"695ac3616b0de19ebf06b271","slug":"illegal-encroachments-were-removed-in-pukhrayan-on-the-third-day-and-fines-were-collected-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-136403-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पुखरायां में तीसरे दिन अवैध अतिक्रमण हटवाया, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पुखरायां में तीसरे दिन अवैध अतिक्रमण हटवाया, वसूला जुर्माना
Mon, 05 Jan 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुखरायां। कस्बा के मुख्या मार्ग किनारे से अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। फुटपाथ व नाला किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही 15 दुकानदारों से करीब 10 हजार जुर्माना वसूला गया। वहीं, दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम देवेंद्र सिंह, अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार, नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश सिंह और अभिनव चतुर्वेदी, लेखपाल संजीव सचान की टीम पुलिस बल के साथ मौजूद रही। मंडी मोड़ से किसान सेवा आश्रम तक बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाया गया। टीम को देख दुकानदारों द्वारा नाली पर व फुटपाथ से स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
अभियान के दौरान कई व्यापारियों की नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारियों से झड़प भी हो गई। फुटपाथ पर बने पक्के निर्माण को बुलडोजर से हटाया गया। वहीं, फुटपाथ व नाली पर अतिक्रमण करने पर अवधेश, प्रमोद उर्फ काला ठाकुर, शिवम शुक्ल, त्रिलोकी तिवारी, पिंटू, अनीश और महेश सहित 15 दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को चेतवानी दी जा रही है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।