फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal encroachment on consolidated land; farmer's field boundary cut.

Kanpur News: चकबंदी भूमि पर अवैध कब्जा, किसान की मेड़ काटी

Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment on consolidated land; farmer's field boundary cut.
पुखरायां। भोगनीपुर तहसील के गौरीकरन गांव में एक किसान की चकबंदी में आवंटित भूमि पर कुछ लोगों ने मेड़ काट कर अवैध कब्जा कर लिया। मामले में कानूनगो व चकबंदी लेखपाल ने छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भोगनपुर तहसील के कानूनगो राधेश्याम, चकबंदी लेखपाल नीरज कुमार ने भोगनीपुर थाना में तहरीर दी। बताया कि गौरीकरन गांव निवासी किसान कल्लू पुत्र मिठुवा को चकबंदी प्रक्रिया के तहत गांव में भूमि आवंटित की गई थी। 12 जून को हल्का लेखपाल और कानूनगो की उपस्थिति में पैमाइश कराकर उन्हें विधिवत कब्जा दिलाया गया था। कल्लू ने अपनी आवंटित भूमि पर मेड़बंदी भी कर ली थी लेकिन बाद में पड़ोसी किसानों जब्बार, सत्तार, रज्जाक ने मेड़ काट दी।
विज्ञापन

बताया की रिजवान, इमरान और इबरान ने भी इस कार्य में उनका साथ दिया। उन्होंने कल्लू की भूमि को अपने खेतों में सम्मिलित कर लिया है। इस अवैध कब्जे से राजस्व अभिलेखों और चकबंदी व्यवस्था के अनुसार स्थापित कब्जे में हस्तक्षेप हुआ है। इससे गांव में गंभीर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भोगनीपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि कानूनगो व लेखपाल की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed