फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Illegal business of stolen diesel found in closed dhaba, vicious absconding

बंद ढाबे में चोरी के डीजल का मिला अवैध कारोबार, शातिर फरार

Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Illegal business of stolen diesel found in closed dhaba, vicious absconding
पीतमपुर गांव के पास बंद ढाबा में रखे ड्र्रम। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। पीतमपुर गांव के सामने कानपुर औरैया हाईवे के किनारे एक पेट्रोल पंप के पास बंद ढाबे में चोरी के डीजल का अवैध कारोबार होता मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक टैंकर व दस ड्रम कब्जे में लिए हैं। कुछ ड्रमों में डीजल भी मिला है।
विज्ञापन

सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने बताया कि पीतमपुर गांव के सामने हाईवे किनारे बंद ढाबे में चोरी का डीजल खरीदने का कारोबार होने की सूचना मिली। इस पर तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो दस ड्रम रखे मिले। कुछ ड्रमों में डीजल भी है।
विज्ञापन

हालांकि कोई भी ड्रम पूरी तरह से भरा नहीं है। मौके पर मौजूद लोग पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। पुलिस ने आपूर्ति विभाग को सूचना दी। पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्रमों में भरे पदार्थ के नमूने लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। टैंकर व ड्रम कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed