फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT ventilator will save the lives of Delhiites

कानपुर : आईआईटी का वेंटिलेटर बचाएगा दिल्लीवासियों की जान, सरकार ने दिया 500 का ऑर्डर

Sat, 08 May 2021 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा शैली भल्ला, कानपुर
शैली भल्ला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 May 2021 07:01 AM IST
सार

  • दिल्ली सरकार ने आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी नोका रोबोटिक्स को 500 वेंटिलेटर बनने का ऑर्डर दिया है

विज्ञापन
IIT ventilator will save the lives of Delhiites
वेंटिलेटर - फोटो : facebook

विस्तार

आईआईटी की इंक्यूबेटेड सेल में तैयार हुआ वेंटिलेटर अब दिल्लीवासियों की जान बचाएगा। दिल्ली सरकार ने आईआईटी की इंक्यूबेटेड कंपनी नोका रोबोटिक्स को 500 वेंटिलेटर बनने का ऑर्डर दिया है। महाराष्ट्र के कई अस्पतालों में भी वेंटिलेटर का इस्तेमाल हो रहा है। हालांकि यूपी के अस्पतालों में अभी तक इस वेंटिलेटर का प्रयोग नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


2020 में जब कोरोना महामारी में पांव पसारे थे तो आईआईटी के वरिष्ठ प्रोफेसर अमिताभ बंदोपाध्याय के नेतृत्व में छात्र निखिल कुरेले और हर्ष राठौर ने मिलकर 90 दिनों के भीतर स्वदेशी वेंटिलेटर तैयार किया था। यह वेंटिलेटर बाजार में मिलने वाले अन्य वेंटिलेटरों के मुकाबले काफी सस्ता है। 
विज्ञापन


इसकी कीमत साढ़े तीन से चार लाख रुपये के बीच में है जबकि अन्य कंपनियों के वेंटिलेटर आठ लाख से 15 लाख रुपये तक बाजार में मिलते हैं। आईआईटी प्रशासन का कहना है कि कई बार यूपी सरकार के अधिकारियों संग वेंटिलेटर के इस्तेमाल को लेकर बैठक हुई, डेमो दिखाया गया पर अभी तक सरकार की ओर से कोई भी पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला है। प्रोफेसर बंदोपाध्याय ने बताया कि देश में आईआईटी के करीब 1500 वेंटिलेटर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed