फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT super specialty hospital to be named after Yadupati Singhania

कानपुर: यदुपति सिंहानिया के नाम पर होगा आईआईटी का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

Wed, 27 Oct 2021 04:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 04:58 PM IST
सार

प्रो. करंदीकर ने बताया कि स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) के तहत पहले चरण में सात लाख वर्ग फुट में 400 बेड का अस्पताल बनेगा।

विज्ञापन
IIT super specialty hospital to be named after Yadupati Singhania
आईआईटी कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी में बन रहे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का नाम संस्थान के पूर्व छात्र यदुपति सिंहानिया के नाम पर होगा। मंगलवार को संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, जेके सीमेंट लि. के प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंहानिया, निदेशक निधिपति सिंहानिया, माधव कृष्ण सिंहानिया के बीच एमओयू हुआ।
विज्ञापन


एमओयू के तहत जेके सीमेंट संस्थान को हॉस्पिटल निर्माण में 60 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देगा। जेके सीमेंट के मालिक यदुपति सिंहानिया ने आईआईटी से 1975 में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। प्रो. करंदीकर ने बताया कि स्कूल ऑफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (एसएमआरटी) के तहत पहले चरण में सात लाख वर्ग फुट में 400 बेड का अस्पताल बनेगा।
विज्ञापन


इसमें एकेडमिक ब्लॉक, आवास, छात्रावास, सर्विस ब्लॉक भी होगा। पहले चरण को तीन से पांच वर्षों में पूरा करना है। इसके बाद अस्पताल की क्षमता 1000 बेड तक बढ़ाने के साथ क्लीनिकल विभाग, केंद्र, अनुसंधान क्षेत्रों में विस्तार जैसे कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed