फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Suicide Case Instructions to close the lab of guide Prof Paritosh many students had also made allegations

IIT Suicide Case: गाइड प्रो. पारितोष की लैब बंद करने के निर्देश, जांच के दौरान कई छात्रों ने भी लगाए थे आरोप

Sun, 16 Feb 2025 10:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Feb 2025 10:50 AM IST
सार

Kanpur News: निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक लैब को बंद ही रखा जाएगा। शोध गाइड छात्रों से सीधे संपर्क में नहीं रहेंगे। उन्होंने माना कि प्रोफेसर के खिलाफ कई शिकायतें हैं, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
IIT Suicide Case Instructions to close the lab of guide Prof Paritosh many students had also made allegations
IIT Kanpur Student Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर में शोध छात्र अंकित यादव की आत्महत्या के बाद संस्थान ने बड़ा कदम उठाया है। आईआईटी प्रशासन ने मामले में इंक्वायरी कमेटी की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही अंकित के गाइड प्रो. पारितोष सारथी सुब्रमण्यम की लैब को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

रिपोर्ट आने तक वह छात्रों के सीधे संपर्क में नहीं रहेंगे और रिसर्च का कोई काम भी नहीं करेंगे।  आईआईटी कानपुर में पिछले दिनों केमिस्ट्री विभाग के शोध छात्र अंकित यादव ने संस्थान के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

कई छात्रों ने प्रो. पारितोष के खिलाफ की थी शिकायत
सुसाइड नोट में तो उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया था, लेकिन परिजनों ने अंकित के गाइड प्रो. पारितोष सारथी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, आईआईटी की जांच के दौरान भी कई छात्रों ने प्रो. पारितोष के खिलाफ शिकायत की थी। इसके बाद आईआईटी प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने गाइड की भूमिका पर उठाए थे सवाल
नोएडा निवासी अंकित ने जुलाई 2024 में संस्थान में शोध कार्य शुरू किया था। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के फेलोशिप प्रोग्राम के तहत अंकित को शोध कार्य का मौका मिला था। उनके परिजनों ने शोध गाइड की भूमिका पर सवाल उठाए थे।

गाइड छात्रों से सीधे संपर्क में नहीं रहेंगे
निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि जांच कमेटी की रिपोर्ट आने तक लैब को बंद ही रखा जाएगा। शोध गाइड छात्रों से सीधे संपर्क में नहीं रहेंगे। उन्होंने माना कि प्रोफेसर के खिलाफ कई शिकायतें हैं, लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed