Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT students revel in the spirit of 'Dil Chahta Hai'

Kanpur News: दिल चाहता है पर झूमे आईआईटी के छात्र

Mon, 02 Nov 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
IIT students revel in the spirit of 'Dil Chahta Hai'
कानपुर। रोशनी से जगमगाता परिसर, तेज संगीत की धुन, हवा में गूंजती तालियां और हर गीत पर थिरकते सैकड़ों कदम... रविवार की शाम आईआईटी कानपुर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। मौका था संस्थान के चार दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि-2026 के समापन का। बॉलीवुड गायक शान ने मंच संभाला तो छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शान ने जैसे ही दिल चाहता है... गाना गया तो यहां खड़ा हर छात्र थिरकने लगा।
विज्ञापन

''''''''हम हैं नए अंदाज क्यों हो पुराना...'''''''', ''''''''मुझको पहचान लो मैं हूं डॉन...'''''''' जैसे लोकप्रिय गीतों की शुरुआत होते ही छात्र सुर में सुर मिलाने लगे। कोई दोस्तों के साथ झूमता नजर आया तो कोई मोबाइल में इस यादगार शाम को कैद करने में जुटा रहा। शान की आवाज और गीतों की धुन पर पूरा परिसर संगीत के रंग में रंग गया। हर अगली प्रस्तुति के साथ जोश और बढ़ता गया ।
विज्ञापन

चार दिनों तक चले अंतराग्नि में संगीत, नृत्य, कला और मनोरंजन की अलग-अलग रंगत देखने को मिली। देशभर से आए विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक, फैशन शो, बैटल ऑफ बैंड्स में रॉक और इंडी बैंड्स से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed