फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Student Suicide, Expressed pain in suicide note, wrote I am just a failure, mom and dad take care of yours

IIT Student Suicide: सुसाइड नोट में बयां किया दर्द, लिखा- मैं सिर्फ एक फेलियर हूं, मां और पापा अपना ध्यान रखना

Fri, 12 Jan 2024 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Jan 2024 01:00 PM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी में आत्महत्या करने वाले छात्र के कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें नौकरी न मिलने और बर्खास्तगी का जिक्र किया गया है। हालांकि, पुलिस के हाथ सुसाइड नोट की सॉफ्ट कॉपी ही लगी है।

विज्ञापन
IIT Student Suicide, Expressed pain in suicide note, wrote I am just a failure, mom and dad take care of yours
IIT Kanpur Suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैंने ट्राई किया, लेकिन मुझसे नहीं हो पाया...। मुझे घरवालों को सपोर्ट करना चाहिए पर अब भी अपने घरवालों के पैसों पर पल रहा हूं। सॉरी आपका ट्रस्ट तोड़ने के लिए...मैं सिर्फ एक फेलियर हूं, इससे ज्यादा कुछ नहीं। मां अपना ध्यान रखना और पापा का भी... सुसाइड नोट में इस तरह की बातें लिखकर आईआईटी कानपुर के एमटेक छात्र विकास ने फंदे से लटककर जान दे दी थी।

विज्ञापन

एक पन्ने के इस सुसाइड नोट की फाेटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। सुसाइड नोट की यही सॉफ्ट कॉपी पुलिस के हाथ भी लगी। पुलिस हार्ड कॉपी को तलाश रही है। पुलिस के अनुसार हार्ड कॉपी मिलने पर छात्र की हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन

रोमन भाषा में लिखा पत्र बेहद हल्के पेन से लिखा हुआ है। पत्र में विकास ने अपनी नाकामी के दर्द को बयां किया है। अभी तक नौकरी न करने, घरवालों के पैसे पर पलने का कोफ्त, उसके पत्र में साफ झलक रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन को पत्र की हार्ड कॉपी कमरे से नहीं मिली है। पूछताछ के दौरान एक छात्र ने इस पत्र को अपने मोबाइल पर दिखाया, जिसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल में तीन छात्रों ने की आत्महत्या, छह काउंसलर बढ़ाएगा आईआईटी
आईआईटी कानपुर में पांच साल में तीन छात्रों के खुदकुशी के मामले ने प्रबंधन को भी सांसत में डाल दिया है। अब आईआईटी ने छात्रों की नियमित काउंसलिंग कराने का फैसला लिया है। इसके लिए छह और नए काउंसलरों की नियुक्ति की जाएगी। छात्रों की मनोदशा को समझने के लिए लगातार उनसे बातचीत की जाएगी।

अब सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे काउंसलर
काउंसलर छात्रों के रूम में जाकर उनका हाल चाल जानेंगे। यह प्रक्रिया सप्ताह के सातों दिन चलेगी। काउंसलर 24 घंटे छात्रों के लिए उपलब्ध रहेंगे। अभी संस्थान में छह काउंसलर हैं। हालांकि, काउंसलिंग की सुविधा अभी भी 24 घंटे के लिए है। आईआईटी प्रशासन ने माना है कि कहीं न कहीं गैप रह गया है, जिस वजह से यह घटना हुई है।

आरोपों पर आईआईटी प्रशासन का जवाब

  • आरोप: छात्र को संस्थान ने बर्खास्त किया था। इसके दबाव में आकर आत्महत्या की।

आईआईटी प्रशासन: यह पूर्णत: गलत है। छात्र को बर्खास्त नहीं किया गया था।

  • आरोप: छात्र की बैक लगी थी, जिस वजह से उसे बर्खास्त किया गया।

आईआईटी प्रशासन: छात्र की एक भी विषय में बैक नहीं थी। एमटेक के दौरान उसे थीसिस जमा करनी होती है। उसकी थीसिस कमजोर थी, जिसे सुधारने के लिए कहा गया था।

  • आरोप: छात्र को नौकरी नहीं मिल पाई। इस बार कोई कंपनी नहीं आई।

आईआईटी प्रशासन: आईआईटी नौकरी के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है। छात्र का चयन उनकी काबिलियत पर होता है। एयरोस्पेस कंपनी नहीं आई, यह आरोप गलत है।

आईआईटी प्रशासन ने खेद जताया
आईआईटी प्रशासन का कहना है कि छात्र के निधन पर खेद है। संस्थान छात्रों के लिए सदैव कार्य करता है, फिर भी कहीं न कहीं गैप रह गया है। इसे निश्चित दूर करने का प्रयास किया जाएगा। छह नए काउंसलर की नियुक्ति की जाएगी।

छात्र ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। आईआईटी प्रशासन से कहीं न कहीं चूक हुई है, जिस वजह से छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया। भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए आईआईटी प्रशासन को कमियों का पता लगाना होगा।  -अखिल कुमार, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed