फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit research fellowship student candle march

"मर रहा विज्ञान है फिर भी जय अनुसंधान" नारे लगाते हुए आईआईटीयंस ने निकाला मार्च, जानिए पूरा मामला

Wed, 23 Jan 2019 02:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Jan 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
iit research fellowship student candle march
आईआईटी छात्रों ने निकाला कैंडिन मार्च
रिसर्च फेलोशिप में बढ़ोतरी के लिए आईआईटी के छात्रों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इसमें रिसर्च स्कॉलर्स के साथ एमटेक और बीटेक छात्र भी शामिल रहे। स्टूडेंट जिमखाना चुनाव के चलते पिछले दस दिनों से फेलोशिप की मांग पर आंदोलन शांत था। मंगलवार की रात आइआइटी में हाथों में जलती मोमबत्ती लेकर एक हजार से अधिक छात्र सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


बीटेक, एमटेक व पीएचडी के इन छात्रों ने कहा हम अपना अधिकार मांगते है नहीं किसी से भीख मांगते, मर रहा विज्ञान है फिर भी जय अनुसंधान हैं। हमारा फेलोशिप कहां गया एमएचआरडी खा गया जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगा रहे थे। इन छात्रों ने फेलोशिप बढ़ाने की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकालते हुए लड़ाई का एलान कर दिया है।
विज्ञापन


आईआईटी परिसर में कैंडल मार्च निकालते हुए छात्रों ने कहा कि अगर उनकी फेलोशिप 80 फीसद नहीं बढ़ाई गई तो रिसर्च लैब पर ताले लटके नजर आएंगे। कहा कि देश की सभी 23 आईआईटी के अलावा आइआइएससी, एनआईटी व दूसरे तकनीकी विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ मिलकर शोध कार्य का बहिष्कार करेंगे। फिर भी सरकार न चेती तो भूख हड़ताल करके अपना अधिकार मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed