{"_id":"676314400eb73428810b73e8","slug":"iit-rape-case-student-said-if-i-don-t-get-justice-i-don-t-even-know-what-i-will-do-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT Rape Case: छात्रा बोली... न्याय न मिला तो मुझे खुद भी नहीं पता कि मैं क्या कर लूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Rape Case: छात्रा बोली... न्याय न मिला तो मुझे खुद भी नहीं पता कि मैं क्या कर लूंगी
Thu, 19 Dec 2024 12:04 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:04 AM IST
सार
कानपुर में शादी का झांसा देकर आईआईटी की पीएचडी छात्रा का यौन शोषण करने के मामले में छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सच सामने आने से रोका जा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
एसीपी मोहम्मद मोहसिन खान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पीएचडी छात्रा का कहना है कि मोहसिन को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सब मिले हुए हैं, किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता। पुलिस उसके मामले का कोई अपडेट भी नहीं दे रही। छात्रा ने कहा कि मुझ पर शादीशुदा होने का झूठा आरोप लगाया, जबकि मैंने तो कभी शादी ही नहीं की। मैं पुलिस नहीं, ऊपर वाले के भरोसे हूं। न्याय नहीं मिला तो मुझे भी नहीं पता मैं क्या कर लूंगी..।
छात्रा ने आगे कहा कि वर्दी पर दाग लगा है इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि उसे भी किसी झूठे मामले में फंसा दिया जाए। कहा कि सच सामने आने से रोका जा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस उसकी पत्नी के मोबाइल का डाटा चेक नहीं कर रही जबकि उसमें बहुत सारे सबूत हैं जिसे नष्ट किया जा सकता है। कहा कि अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद पुलिस सक्रिय हुई, उसके जीते जी इंसाफ नहीं मिला। कहा कि वह जिसके खिलाफ लड़ रही है, उसके पास अपराध के मामलों की जानकारी का दस साल का अनुभव है। इसी का वह लाभ लेने की कोशिश कर रहा है और उसका साथ उसी के विभाग के लोग दे रहे हैं।