फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT professor Manindra Agrawal gave statement on corona spread

Coronavirus: आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का दावा, अप्रैल के बाद से देश में घटेंगे संक्रमित

Fri, 09 Apr 2021 09:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर
शैली भल्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Apr 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
IIT professor Manindra Agrawal gave statement on corona spread
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल - फोटो : amar ujala
कोरोना को लेकर लापरवाही न बरतें, मास्क पहने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। अभी संक्रमण तेज़ी से फैलेगा। आईआईटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने ये खुलासा गणितीय विश्लेषण के आधार पर किया है। उन्होंने कहा है कि अप्रैल में जब इसकी लहर चरम पर होगी तब एक दिन में 80 से 90 हज़ार केस तक आ सकते हैं।
विज्ञापन


अप्रैल अंत या तो के मध्य या अंत तक इसमें कमी आएगी। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि बीते वर्ष और इस वर्ष में संक्रमण के फैलाव और प्रतिरोधक क्षमता का विश्लेषण जनसंख्या के आधार पर  किया। इसमें पता चला कि मार्च 2020 में तीन दिन में एक व्यक्ति दूसरे को संक्रमित हो रहा था तब संक्रमण का फैलाव धीमे था।
विज्ञापन


इस महीने संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है पर दो दिन में एक व्यक्ति ही संक्रमित मिल रहा है। जनवरी 2021 में चार दिन में एक संक्रमित मिला। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एक दूसरे से3 बिना डरे मिल रहे हैं।  उन्होंने बताया कि इसके अलावा जांच में कितने पॉजिटिव मिले और वायरस कितनों तक कितने दिन में पहुंच रहा है, इसका भी विश्लेषण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं आएगी तीसरी वेव
प्रो. मणींद्र ने कहा कि यूपी में संक्रमितों की संख्या काफी कम है। मॉडल के अनुसार यहां संक्रमण बढ़ने की संभावना भी काफी कम है। महाराष्ट्र में 10 अप्रैल से केस कम होने शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि केस शून्य तो नहीं होंगे, लेकिन संख्या काफी कम हो जाएगी। उन्होंने तीसरी वेव आने से भी इंकार किया है। प्रो. मणींद्र का कहना है कि तीसरी वेव जब तक शुरू होगी, उस समय तक 70 फीसदी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ चुकी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed