फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT professor claimed that third wave of Corona is at the peak, know when the cases will decrease

आईआईटी प्रो. मणींद्र अग्रवाल का दावा: कोरोना की तीसरी लहर पीक पर, जानिए कब कम होंगे केस

Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 25 Jan 2022 04:30 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड में कोरोना का पीक आ चुका है। यूपी में 19 जनवरी और बिहार में 18 जनवरी को पीक आ चुका है। इसलिए केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
IIT professor claimed that third wave of Corona is at the peak, know when the cases will decrease
आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में कोरोना की तीसरी लहर पीक पर है। अब केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो जाएगी। हालांकि अभी केरल, असम, जम्मू समेत कुछ राज्यों में पीक आना बाकी है। इन प्रदेशों में अब केसों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने अपने गणितीय मॉडल सूत्र के विश्लेषण के आधार पर यह दावा किया है। 
विज्ञापन


प्रो. अग्रवाल ने सोमवार को कई प्रदेशों के पीक व संक्रमित केसों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड में कोरोना का पीक आ चुका है। यूपी में 19 जनवरी और बिहार में 18 जनवरी को पीक आ चुका है। इसलिए केसों की संख्या में कमी आना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


केरल में सात फरवरी, जम्मू में 28 जनवरी, असम में 27 जनवरी व मध्य प्रदेश में 25 जनवरी को पीक आएगा। इस दौरान केरल में प्रतिदिन सबसे अधिक एक लाख केस आने की संभावना है। अन्य प्रदेशों में सात से नौ हजार केस रोजाना आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed