फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit prof t prabhakar batch faculty award

आईआईटी: प्रो. टी प्रभाकर को बैच फैकल्टी अवार्ड

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
iit  prof t prabhakar batch faculty award
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। आईआईटी कानपुर में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने ट्वीट कर विजेताओं के नाम की घोषणा की है। कंप्यूटर साइंस के प्रो. टी प्रभाकर को बैच फैकल्टी अवार्ड दिया जाएगा। फिजिक्स विभाग के वरिष्ठ प्रो. देबीशीष चौधरी, मैथमेटिक्स एंड स्टेटिक्स विभाग की वरिष्ठ प्रो. अपर्णा दर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. एससी श्रीवास्तव प्रतिष्ठित टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।आईआईटी कानपुर में 20 शिक्षकों को एक्सीलेंस इन टीचिंग अवार्ड से सम्मनित किया जाएगा। प्रो. करंदीकर ने बताया कि इसमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के डॉ. संजय मित्तल, केमिस्ट्री के डॉ. एस मनोगरन, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डॉ. एआर हरीश, मैटेरियल साइंस के डॉ. अनीश उपाध्याय, बीएसबीई के डॉ. मैनक दास, कंप्यूटर साइंस के डॉ. मैनक चौधरी, ह्यूमनिटीज के डॉ. ब्रज भूषण, मैथमेटिक्स एंड स्टेटिक्स के डॉ. पी शुनमुगराज हैं। इसी तरह, सिविल के डॉ. पार्थ चक्रबर्ती, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, अर्थ साइंस के डॉ. शांतनु मिश्रा, इकोनॉमिक्स साइंस की डॉ. सोहिनी साहू, मैकेनिकल के डॉ. समीर खांडेकर, डॉ. अमित शुक्ला, मैथमेटिक्स एंड स्टेटिक्स की डॉ. अपर्णा दर व फिजिक्स के डॉ. वाईएन मोहापात्रा हैं। इसी तरह, संस्थानमे 25 वर्ष की लंबी सेवा पूरे करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें डॉ. एएम रैना, डॉ. राहुल वर्मन, डॉ. बीवी रथिस कुमार, डॉ. शिखा दीक्षित व डॉ. पंकज जैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed