फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT: M.Tech Admission Process Begins; Apply by the 13th

आईआईटी : एमटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 13 तक करें आवेदन

Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
IIT: M.Tech Admission Process Begins; Apply by the 13th
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल है।
विज्ञापन


एमटेक में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास गेट स्कोर होना अनिवार्य है। वहीं उम्मीदवारों को कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (सीओएपी) पर पंजीकरण भी कराना होगा। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीट आवंटन की जानकारी पोर्टल से दी जाएगी। गेट स्कोर की वैधता तीन वर्ष तक माने जाने से पिछले वर्षों के योग्य अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक, बीई या समकक्ष डिग्री होना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए गेट अनिवार्य है। हालांकि आईआईटी से स्नातक करने वाले कुछ अभ्यर्थियों को निर्धारित शर्तों के तहत छूट दी जा सकती है। कुछ विभागों में साक्षात्कार या लिखित परीक्षा भी आयोजित की जा सकती है। अंतिम चयन संस्थान के निर्धारित मानदंडों और सीओएपी प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed