{"_id":"6a6d0d218536d1022509c057","slug":"iit-launches-course-in-advanced-data-science-and-ml-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1605116-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आईआईटी ने शुरू किया एडवांस डाटा साइंस, एमएल का कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आईआईटी ने शुरू किया एडवांस डाटा साइंस, एमएल का कोर्स
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने कार्यरत पेशेवरों और स्नातक युवाओं के लिए एडवांस्ड डाटा साइंस एंड मशीन लर्निंग फॉर बिजनेस एनालिटिक्स का छह माह का ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। यह कोर्स तीन अक्तूबर से शुरू होगा। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग (एमएल) तथा डाटा आधारित निर्णय लेने की आधुनिक तकनीकों में दक्ष बनाना है।
आईआईटी और आईआईएम के विशेषज्ञ संकाय के सहयोग से तैयार कोर्स में प्रतिभागियों को पायथन और आर प्रोग्रामिंग, डाटा विश्लेषण, डाटा विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग तथा जनरेटिव एआई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें वास्तविक व्यावसायिक समस्याओं को हल करने, प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाने और डाटा से उपयोगी निष्कर्ष निकालने का अनुभव भी मिलेगा। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अभिनव त्रिपाठी ने बताया कि तेजी से बदलते पेशेवर माहौल में एआई और मशीन लर्निंग से जुड़ी क्षमताएं अत्यंत आवश्यक हो गई हैं।
यह कोर्स किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए है जिनके न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक हैं। संबंधित क्षेत्र में तीन वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव रखने वाले उम्मीदवार के अगर 40 प्रतिशत अंक हैं तो वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सितंबर मध्य तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के लिए आईआईटी कानपुर के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।