फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur's new initiative: Now, pursue master's degrees and diplomas online

Kanpur News: आईआईटी कानपुर की नई पहल, अब ऑनलाइन करें परास्नातक डिग्री व डिप्लोमा

Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur's new initiative: Now, pursue master's degrees and diplomas online
कानपुर। तकनीकी और नवाचार क्षेत्र में कॅरिअर बनाने वाले प्रोफेशनल्स के लिए आईआईटी कानपुर ने बड़ा कदम उठाया है। अब जॉब में रहते हुए युवा संस्थान से परास्नातक डिग्री और डिप्लोमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


संस्थान ने एमटेक, एमएससी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स को ऑनलाइन शुरू किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन भी चल रहे हैं। अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट online.iitk.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईटी में यह व्यवस्था पहली बार की गई है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र परास्नातक के कोर्स को दो साल की जगह चार साल और पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा को एक साल के बजाए दो साल में कर सकेंगे। एमटेक पाठ्यक्रम में शामिल होने वालों को आईआईटी की लैब में भी सीखने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र अपने अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। ऑनलाइन इंटरएक्टिव क्लासेस का हिस्सा बनेंगे और सीधे संस्थान के प्रोफेसरों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों को संस्थान के दीक्षांत समारोह में मान्यता प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा प्रदान किया जाएगा।

ऑफिस ऑफ आउटरीच एक्टिविटीज के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. विमल कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को तकनीक, अर्थशास्त्र और आधुनिक उद्योगों से जुड़े उभरते क्षेत्रों में नेतृत्व के लिए तैयार करना है।

भविष्य उन्हीं का है जो बदलाव को अपनाते हैं और नवाचार में विश्वास रखते हैं। कार्यक्रम में हर कक्षा में सीमित छात्रों को ही प्रवेश दिया जाएगा ताकि संवाद और व्यक्तिगत सीख को बढ़ावा मिल सके। इससे विद्यार्थियों में तकनीकी दक्षता के साथ-साथ समस्या समाधान और नेतृत्व कौशल का विकास होगा।





इन कोर्स की हुई है शुरुआत
एमटेक (ऑनलाइन) : वायरलेस नेटवर्क्स और मशीन लर्निंग, आरएफ इंजीनियरिंग, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और वीएलएसआई।

एमएससी (ऑनलाइन) : इकोनॉमिक्स और डेटा एनालिटिक्स।

पीजी डिप्लोमा (ऑनलाइन) : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी, तथा रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज।




यह कर सकते हैं आवेदन
प्रवेश के लिए आवेदकों की पात्रता डिग्री में कम से कम 55 फीसदी अंक या 5.5 सीपीआई होना आवश्यक है। प्रवेश प्रक्रिया बेट, जैम, सीड, कैट, जीमैट जैसे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के स्कोर या आईआईटी कानपुर की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगी। पांच वर्ष या उससे अधिक अनुभव वाले प्रोफेशनल्स या सरकारी, रक्षा संगठनों की ओर से नामित उम्मीदवारों को परीक्षा से छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed