फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur teams won several matches.

Kanpur News: आईआईटी कानपुर की टीमों ने जीते कई मैच

Sun, 11 Oct 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur teams won several matches.
कानपुर। आईआईटी कानपुर में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव उद्घोष-26 के दूसरे दिन शनिवार को टीम स्पर्धाओं के मुकाबलों में रोमांच बढ़ गया। पूल चरण के मैच पूरे होने के बाद महिला और पुरुष वर्ग में आठ-आठ टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दूसरे दिन आईआईटी कानपुर की टीमों ने कई मुकाबलों में जीत हासिल की।
विज्ञापन


फुटबॉल के पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर ने एसजीएसआईटीएस को 3-0 से हराया। आईआईटी कानपुर बी ने केआईईटी को 3-1 और रामा को 3-0 से पराजित किया। वहीं, केआईईटी ने रामा के खिलाफ 3-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


टेबल टेनिस में आईआईटी जोधपुर ने आईआईटी कानपुर की कर्मचारी टीम को 3-1 से हराया जबकि इंटीग्रल विश्वविद्यालय ने आईआईआईटी जबलपुर को 3-2 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में आईआईटी कानपुर की टीम ने केआईईटी को 2-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बास्केटबॉल में आईआईटी कानपुर की महिला कर्मचारी टीम ने आईआईआईटी जबलपुर और आरजीआईपीटी की टीमों को 2-0 के समान अंतर से पराजित किया। केआईईटी ने पीपीएन पीजी को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की। रविवार को क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे।



क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं ये टीमें
महिला वर्ग में पूल-ए से आईआईटी कानपुर और आईआईटी गुवाहाटी, पूल-बी से ओपी जिंदल और लखनऊ विश्वविद्यालय, पूल-सी से इंटीग्रल विश्वविद्यालय व एकेजीईसी, पूल-डी से आईआईआईटी दिल्ली और केआईईटी ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में आईआईटी कानपुर-ए, आईआईटी कानपुर एलुमनी, ईआईटी फरीदाबाद, सिटी अकादमी, एकेजीईसी, केआईईटी, ओपी जिंदल और एमिटी विश्वविद्यालय ने अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed