{"_id":"6275e25725f80c48e34bb74f","slug":"iit-kanpur-s-water-purification-equipment-will-tell-the-impurities-of-beverages","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो रुपये में जानें पेय पदार्थों की शुद्धता: आईआईटी ने बनाया जल शोधन उपकरण, अशुद्धियों को दूर करने के साथ देगा जानकारी भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो रुपये में जानें पेय पदार्थों की शुद्धता: आईआईटी ने बनाया जल शोधन उपकरण, अशुद्धियों को दूर करने के साथ देगा जानकारी भी
Sat, 07 May 2022 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 May 2022 08:48 AM IST
सार
आईआईटी कानपुर और यूएसए की एमआईटी के वैज्ञानिकों ने साथ मिलकर एक ऐसा उपकरण बनाया है, जो हर प्रकार के पेय पदार्थों की अशुद्धियां बताएगा।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पानी, जूस, दूध समेत कई अन्य पेय पदार्थों की अशुद्धियां जानने के लिए आईआईटी ने यूएसए की एमआईटी के साथ मिलकर उपकरण बनाया है। यह उपकरण अशुद्धियों की जानकारी देगा और उन्हें दूर भी करेगा। इसमें लागत भी सिर्फ दो रुपये प्रति लीटर आएगी। आईआईटी और एमआईटी ने इस जल शोधन उपकरण को संयुक्त रूप से पेटेंट कराया है।
विज्ञापन
इसका नाम ए वेसल एंड ए मेथड फॉर प्यूरीफाइंग वॉटर एंड मॉनीटरिंग क्वालिटी ऑफ वॉटर है। आईआईटी के पृथ्वी विज्ञान विभाग के डॉ. इंद्रशेखर सेन, संस्थान की इंक्यूबेटेड कंपनी कृत्सनम टेक्नोलॉजी के फाउंडर के श्रीहर्षा ने एमआईटी के एमिली बैरेट हैनहॉसर, डॉ. रोहित एन कार्णिक, अनास्तासियोस जान हार्ड, माइकल बोनो, चिंतन एच वैष्णव के साथ मिलकर यह शोध किया है।
विज्ञापन
निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने बताया कि वेसल में द्रव्य होता है, जो अशुद्धियों को सोखने और इसे नम या सूखे प्रारूप में संरक्षित करने में सक्षम है। इसे बिजली के बिना भी इस्तेमाल जा सकता है और रखरखाव खर्च शून्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
श्रीहर्षा ने बताया कि वेसल में पानी को फिर सॉल्वेंट के संपर्क में लाया जाता है। यह सॉल्वेंट केमिकल एनालिट्स को सोख लेता है और पानी शुद्ध हो जाता है। उपकरण यह भी बता देता है कि पानी में क्या-क्या अशुद्धियां थीं।