फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur's 55th convocation, Shashwat will get President's gold medal, 1360 students will be awarded degrees

IIT Kanpur: 55वां दीक्षांत समारोह कल, शाश्वत को मिलेगा प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, 1360 छात्रों को दी जाएगी डिग्री

Tue, 28 Jun 2022 11:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jun 2022 11:20 PM IST
सार

आईआईटी कानपुर का 55वां दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया जा रहा। इस दीक्षांत में कुल 1360 छात्र-छात्राओं को ब्लॉक चैन पद्धति से डिग्री मिलेगी। 

विज्ञापन
IIT Kanpur's 55th convocation, Shashwat will get President's gold medal, 1360 students will be awarded degrees
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर का 55वां दीक्षांत समारोह बुधवार को है। कंप्यूटर साइंस विभाग के शाश्वत गुप्ता को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस दौरान डिग्री के अलावा 51 श्रेणियों के पुरस्कार और पदक दिए जाएंगे। साथ ही कुल 21 छात्रों को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से ऑडिटोरियम में होगा। मुख्य अतिथि नारायण हेल्थ के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. देवी प्रसाद शेट्टी होंगे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) आईआईटी के अध्यक्ष डॉ. राधाकृष्णन के कोप्पिल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन

दीक्षांत में कुल 1360 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। इसमें 116 पीएचडी, 10 एमटेक-पीएचडी (संयुक्त डिग्री), 144 एमटेक, 556 बीटेक और 53 एमबीए, 14 एमडेस, 25 एमएस, 40 पीजीपीईएक्स-वीएलएफएम, 144 एमएससी, 24 डबल मेजर, 108 डुअल डिग्री, 21 एमएसपीडी और 105 छात्र बीएस पाठ्यक्रम के हैं। स्नातक करने वाले छात्रों को सीनेट अध्यक्ष डिग्री देंगे। दीक्षांत समारोह में छात्रों को नेहरू शैली का क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहनकर आना होगा। छात्राओं को क्रीम रंग का कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पजामा या लेगिंग पहनकर आना होगा। 

विज्ञापन

इनको मिलेगा मेडल
प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल : शाश्वत गुप्ता (कंप्यूटर साइंस)
डायरेक्टर गोल्ड मेडल (चार साल) : प्रियदर्शी सिंह (एयरोस्पेस)
डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पांच साल) : प्रतीक यादव (मैकेनिकल)
बेस्ट ऑल राउंडर गर्ल स्टूडेंट : कोप्पथीं वेंकटा स्त्रता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed