फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit kanpur made Drone vibhram

उपलब्धि : आईआईटी कानपुर के ड्रोन ने अमेरिका में लोहा मनवाया, इन खासियतों ने कई देशों को पछाड़ा

Tue, 06 Jul 2021 09:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jul 2021 09:15 AM IST
सार

पीएचडी शोधार्थी रामकृष्णा और एमटेक छात्र चिराग जैन ने प्रो. अभिषेक के निर्देशन में 'विभ्रम' को तैयार किया है। यह तेज गति में उड़ान भरने के साथ ही अत्यधिक ऊंचाई पर जाने में सक्षम है। अचानक लैंडिंग में भी माहिर है। 

विज्ञापन
iit kanpur made Drone vibhram
आईआईटी ने बनाया ड्रोन विभ्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर के ड्रोन विभ्रम ने अमेरिका, इस्राइल, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, चीन, इंग्लैंड समेत कई देशों के बीच अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया। उसे अमेरिका में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्टैंडर्ड एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में तीन कैटेगरी में खिताब मिला है।

विज्ञापन


निदेशक प्रो. अभय करंदीकर, एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के प्रो. अभिषेक समेत अन्य फैकल्टी ने टीम को बधाई दी है। पीएचडी शोधार्थी रामकृष्णा और एमटेक छात्र चिराग जैन ने प्रो. अभिषेक के निर्देशन में विभ्रम को तैयार किया है।
विज्ञापन


यह तेज गति में उड़ान भरने के साथ ही अत्यधिक ऊंचाई पर जाने में सक्षम है। अचानक लैंडिंग में भी माहिर है। यह ड्रोन हेलीकॉप्टर की डिजाइन का है। प्रतियोगिता में ड्रोन को एक घंटे तक पांच किलोग्राम वजन लेकर उड़ना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने इसका एक घंटे का वीडियो बनाकर प्रतियोगिता में भेजा था। प्रो. अभिषेक के मुताबिक, कम लागत, सबसे कम वजन और सबसे सरल डिजाइन के लिए इनाम मिले हैं। फरवरी में इसी मुकाबले के तीसरे चरण में यह टॉप थ्री में रहा था। इस बार चौथे चरण की प्रतियोगिता थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed