फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   iit kanpur is the third best choice of toppers

टॉप रैंकर्स की तीसरी बेस्ट पसंद बना आईआईटी कानपुर, 250 में 40 छात्रों ने चुना संस्थान

Sun, 30 Jun 2019 03:17 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Jun 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
iit kanpur is the third best choice of toppers
कानपुर आईआईटी
जेईई एडवांस के टॉप रैंकर्स के बीच कानपुर आईआईटी का क्रेज बढ़ता जा रहा है। टॉप-250 रैंक होल्डर छात्रों के बीच संस्थान तीसरी बेस्ट पसंद बना हुआ है। इस मामले में आईआईटी बांबे पहले और आईआईटी दिल्ली दूसरे नंबर पर है। आईआईटी मद्रास चौथे नंबर पर है। 
विज्ञापन


ओवरऑल आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉप-250 में कानपुर को पसंद करने वाले छात्रों की संख्या 40 है जबकि आईआईटी बांबे को 96, आईआईटी दिल्ली को 63 छात्रों ने चयनित किया है। आईआईटी मद्रास को 29, आईआईटी खड़गपुर को 19, आईआईटी रुड़की को दो और आईआईटी हैदराबाद को एक छात्र ने चयनित किया है।
विज्ञापन


कानपुर को पसंद करने में एससी-पीडब्ल्यूडी के नेशनल टॉपर भी शामिल हैं। इसके अलावा जनरल पीडब्ल्यूडी की रैंक 4, ओबीसी पीडब्ल्यूडी की रैंक 4, ईडब्ल्यूएस कोटे की रैंक 15, सामान्य कैटेगरी में ऑल इंडिया 95 रैंक हासिल करने वाले छात्रों को संस्थान पसंद आया है। इन सभी छात्रों को कंप्यूटर साइंस ब्रांच अलॉट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

213 छात्रों ने कराई काउंसलिंग
देश के सभी 23 आईआईटी में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। काउंसलिंग के दूसरे दिन आईआईटी कानपुर में काउंसलिंग के लिए कुल 225 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 213 छात्र पहुंचे। जेईई एडवांस 2019 के चेयरमैन प्रो. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को करीब 190 छात्रों के आने की उम्मीद है। 

दस्तावेज पूरे न होने से 12 छात्र लौटे
काउंसलिंग केलिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 225 छात्रों में से करीब 12 ऐसे छात्र थे जो काउंसलिंग के लिए पहुंचे तो जरूर लेकिन उनके दस्तावेज पूरे नहीं थे। इसके चलते उन्हें लौटना पड़ा। छात्रों को अपने साथ सभी शैक्षिक दस्तावेजों की मूल प्रति और छाया प्रति, आरक्षण प्रमाणपत्र की मूल प्रति, मेडिकल रिपोर्ट आदि लानी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed