प्लेसमेंट में नंबर वन आईआईटी कानपुर, 18 छात्रों को इंटरनेशनल अॉफर
संस्थान के 84 फीसद छात्रों को मिली नौकरी, दूसरे चरण की कैंपस ड्राइव में भी छाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस मामले में आईआईटी बांबे सबसे आगे है। आईआईटी बांबे के 60, आईआईटी खड़गपुर के 26 और आईआईटी मद्रास के 22 छात्रों को इंटरनेशनल जॉब ऑफर हुई है।
प्लेसमेंट में आईआईटी बांबे दूसरे, आईआईटी मद्रास तीसरे और आईआईटी दिल्ली चौथे स्थान पर बताई जा रही है। फरवरी से अप्रैल अंतिम सप्ताह तक चलने वाले दूसरे चरण के ड्राइव में संस्थान के 84 प्रतिशत छात्रों को देश और विदेश की कई कंपनियों ने जॉब ऑफर की है। मंगलवार को प्लेसमेंट की पूरी रिपोर्ट जारी कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार दूसरे चरण में 235 छात्र-छात्राओं ने शिरकत की थी जबकि कुल 28 से ज्यादा कंपनियां ड्राइव के लिए आई थीं। सबसे ज्यादा पैकेज 15 लाख रुपये का ऑफर हुआ है जबकि सबसे कम तीन लाख का पैकेज है। दोनों चरण मिलाकर कुल 977 छात्रों ने प्लेसमेंट में शिरकत की थी जिसमें 804 को नौकरी मिल चुकी है। पहले चरण में सबसे ज्यादा चार छात्रों को 1.39 करोड़ का पैकेज ऑफर हुआ था।
सबसे ज्यादा इंटेल ने 60 छात्रों को नौकरी ऑफर की है। हालांकि इसमें 12 ऐसे छात्र हैं जिन्होंने अन्य कंपनियों का जॉब ऑफर स्वीकार किया है। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, रेडमंड हेडक्वॉर्टर, रूब्रिक सहित कई कंपनियों ने इसमें शिरकत की।
आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने स्टूडेंट जिमखाना, प्लेसमेंट सेल सहित अन्य छात्र पदाधिकारियों से मुलाकात की। करीब ढाई घंटे तक उन्होंने छात्रों से तमाम मुद्दों पर संवाद किया और उनसे उनकी समस्याएं जानी। बेहतरीन प्लेसमेंट कराने के लिए प्लेसमेंट सेल के पदाधिकारियों को बधाई भी दी।