{"_id":"5b8a38a042c792465e1ea019","slug":"iit-kanpur-created-real-time-dehazing-method","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब कोहरा और धुंध भी नहीं रोक पाएगी ट्रेनों की रफ्तार, आईआईटी कानपुर ने की नई खोज, जानें क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोहरा और धुंध भी नहीं रोक पाएगी ट्रेनों की रफ्तार, आईआईटी कानपुर ने की नई खोज, जानें क्या है खास
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 05:56 PM IST
सार
- आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों ने बनाया रियल टाइम डिहेजिंग मेथड
- घने कोहरे के बावजूद खींची जा सकेगी साफ तस्वीर
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के मौसम में अब घना कोहरा और धुंध भी ट्रेनों की रफ्तार को नहीं रोक पाएगी। इसके लिए आईआईटी के वैज्ञानिकों ने लंबी रिसर्च के बाद रियल टाइम डिहेजिंग मेथड तैयार करने में कामयाबी हासिल की है। इस तकनीक के सहारे घने कोहरे और धुंध में भी कैमरे के जरिए साफ तस्वीर देखी जा सकेगी।
डेमो पिक
इसे आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. केएस वेंकटेश और प्रो. सुमन गुप्ता की देखरेख में पीएचडी छात्र हिमांशु कुमार और पूर्व छात्र सौमिक भट्टाचार्या ने तैयार किया है। हिमांशु बताते हैं कि रियल टाइम डिहेजिंग मेथड कोहरे और खराब मौसम में दृश्यता कम होने पर रेल के लिए अधिक प्रभावी साबित होगा। इससे रेल सही समय पर चलेगी और दुर्घटना की संभावना न के बराबर रह हो जाएगी। इस प्रणाली की मदद से एक ही बार में सिंगल व्यू देखा जा सकेगा।
आगे की स्लाइड मे पढ़ें- तस्वीर के कंट्रास्ट के साथ अन्य चीजें भी दिखेंगी...
आगे की स्लाइड मे पढ़ें- तस्वीर के कंट्रास्ट के साथ अन्य चीजें भी दिखेंगी...
डेमो पिक
प्रो. सुमन बताती हैं कि वर्तमान में हमारे पास कई डिहेजिंग मेथड मौजूद हैं लेकिन यह नई तकनीक सबसे अधिक प्रभावशाली है। प्रो. सुमन के मुताबिक मौजूदा सभी तकनीक इमेज के कंट्रास्ट को बढ़ाती हैं लेकिन प्रक्रमण के बाद संरचनात्मक सूचना को हटा देती है। मतलब तस्वीर को साफ करने के बाद कई चीजें गायब हो जाती हैं जबकि आईआईटी में तैयार इस तकनीकी में ऐसा कुछ नहीं होता। इससे यह अधिक सटीक और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पुरानी प्रणाली के साथ तुलना करने के बाद टीम ने निष्कर्ष निकाला कि आईआईटी की तकनीकी की गति लगभग 6 गुना अधिक है। इससे घना कोहरे के बावजूद सही इमेज नजर आती है। साथ ही इसकी लागत भी काफी कम है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- एमआरआई, सिटी स्कैन और वायुयान उड़ान में भी मददगार होगी...

रियल टाइम डिहेजिंग मेथड सिर्फ रेल के लिए नहीं बल्कि कई अन्य चीजों में भी काफी प्रभावी साबित होगा। प्रो. वेंकटेश ने बताया कि यह प्रणाली कोहरे में वाहनों का रास्ता दिखाने (व्हीकल नेवीगेशन) और सर्विलांस में काफी उपयोगी साबित होगा।
साथ ही वायुयान उड़ान, एमआरआई और सिटी स्कैन जैसी बायोमेडिकल प्रॉसेस में भी इसका प्रयोग किया जा सकेगा। कंप्यूटर विजन एप्लीकेशन में भी यह महत्वपूर्ण साबित होगी। वायुमंडल के विस्तृत मापदंड के आंकलन में भी इसकी सहायता ली जा सकती है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें- कई चरण में फिल्टर के बाद आती है इमेज...

रिसर्च स्कॉलर हिमांशु बताते हैं कि रियल टाइम डिहेजिंग मेथड एक विशेष इमेज संवर्धन तकनीक है। इसमें विजुअल इनपुट लिया जाता है। धुंध व कोहरे के कारण इमेज में हल्का रंग आ जाता है। हल्के रंग को सफेद प्रकाश के रूप में देखा जा सकता है, इसकी तीव्रता इमेज के एक छोर से दूसरे छोर पर भिन्न होती है।
तीव्रता में परिवर्तन होना कैमरे और वस्तु के बीच की दूरी पर निर्भर करता है। इमेज के एक छोर से दूसरे छोर पर आसमानी हल्के रंग की समस्या का समाधान करने के लिए कलर यूनिफार्मिटी प्रिंसिपल का प्रयोग किया गया है।
फिर इसे फास्ट डाइडेड फिल्टर से रिफाइन किया जाता है। इस प्रणाली तीन मुख्य चीज हैं। ट्रांसमिशन मैप इस्टीमेशन, एटमास्फेयर स्कैटरिंग पैरामीटर इस्टीमेशन और इक्वालाइजेशन एंड डिहेजिंग है।