फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur Case Nirbhayas lawyer will fight case of the IIT student said this is a case of rape and love jihad

IIT Kanpur Case: आईआईटी छात्रा का केस लड़ेंगी निर्भया की वकील, बोलीं- ये दुष्कर्म और लव जिहाद का केस है

Sat, 10 May 2025 09:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 10 May 2025 09:29 AM IST
सार

Kanpur News: आईआईटी छात्रा ने बताया कि मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत और क्रॉस एफआईआर दर्ज होने के बाद लगातार उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि से मुलाकात कर अपना केस सौंपा है।

विज्ञापन
IIT Kanpur Case Nirbhayas lawyer will fight case of the IIT student said this is a case of rape and love jihad
एसीपी मोहसिन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में यौन शोषण मामले में पीड़ित आईआईटी की छात्रा का केस अब निर्भया का केस लड़ने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि लड़ेंगी। वह जल्द ही निलंबित एसीपी मोहसिन खान की हाईकोर्ट से मिली गिरफ्तारी और चार्जशीट पर स्टे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। साथ ही छात्रा पर गलत तरीके से दर्ज हुई एफआईआर को स्पंज करने की अपील करेंगी।

विज्ञापन

आईआईटी की छात्रा ने 12 दिसंबर 2024 को पूर्व एसीपी मोहसिन खान पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पूर्व एसीपी को हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी और चार्जशीट पर स्टे आर्डर कर दिया था। इसके बाद उनकी पत्नी सुहेला सैफ ने कोर्ट की मदद से छात्रा पर घर में घुसकर धमकाने, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
Trending Videos

लगातार बनाया जा रहा है समझौते का दबाव
आईआईटी छात्रा ने बताया कि मोहसिन को हाईकोर्ट से राहत और क्रॉस एफआईआर दर्ज होने के बाद लगातार उनके ऊपर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि से मुलाकात कर अपना केस सौंपा है। उन्हें केस से संबंधित सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। अधिवक्ता ने भरोसा दिया है कि उन पर दर्ज क्रॉस एफआईआर रद्द कराएंगी। मोहसिन को हाईकोर्ट से मिली राहत को भी खारिज कराएंगी।

विज्ञापन

अधिवक्ता बोलीं- छात्रा को न्याय दिलाना मेरी जिम्मेदारी
अधिवक्ता सीमा समृद्धि ने बताया कि पीड़ित छात्रा को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। यह केस शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न नहीं, बल्कि दुष्कर्म और लव जिहाद का केस है। छात्रा पर गलत तरीके से कोर्ट की मदद से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करूंगी। मोहसिन को जल्द से जल्द सजा दिलाऊंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed