फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Kanpur alumnus included in Fortune 40

आईआईटी कानपुर का पूर्व छात्र फॉर्चून 40 में शामिल: बनाया स्कूली बच्चों की समस्याओं को हल करने वाला मोबाइल ऐप

Fri, 04 Jun 2021 12:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 04 Jun 2021 12:53 PM IST
सार

तकनीक के क्षेत्र में अपने इनोवेशन से प्रभावित करने वाले युवा उद्यमियों का नाम इस फार्चून 40 इंडिया 40 की सूची में शामिल किया जाता है।

विज्ञापन
IIT Kanpur alumnus included in Fortune 40
पंकज अग्रवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्कूली छात्र छात्राओं की समस्याओं को चुटकियों में हल करने के लिए साथी एआई ऐप बनाने वाले कानपुर आईआईटी के पूर्व छात्र पंकज अग्रवाल को फार्चून 40 इंडिया 40 की सूची में शामिल किया गया है। पंकज की इस उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने ट्वीट कर बधाई दी है। 
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र रहे पंकज अग्रवाल टैगहाइव के फाउंटर व सीईओ है। उनकी कंपनी शिक्षा व तकनीकी के क्षेत्र में कार्य करती है। 2017 में बनी इस कंपनी का हेडक्वार्टर साउथ कोरिया में है। 
विज्ञापन

पंकज अग्रवाल की कंपनी टैगहाइव ने क्लास साथी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एप विकसित किया है।  

इस एप ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 4800 बच्चों की अलग-अलग समस्याओं को सेकेंडों में हल कर दिया था। यह एप इंडिया में वर्ष 2019 में आया है। इसका मध्य प्रदेश के दो जिलों के सरकारी स्कूलों के साथ सफल परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार जल्द इसके साथ समझौता कर सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट बनाने की ओर अग्रसर है। तकनीक के क्षेत्र में अपने इनोवेशन से प्रभावित करने वाले युवा उद्यमियों का नाम इस फार्चून 40 इंडिया 40 की सूची में शामिल किया जाता है। 40 साल तक के युवा उद्यमियों को इसमें स्थान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed