फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT gave cyber security training to 70 military personnel

Kanpur News: आईआईटी ने 70 सैन्य कर्मियों को दिया साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण

Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
IIT gave cyber security training to 70 military personnel
आईआईटी की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सैन्य कर्मी। - फोटो : आईआईटी
कानपुर। दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साइबर अटैक का है। इसी को ध्यान में रखते हुए आईआईटी के साइबर सुरक्षा टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब की और से लखनऊ स्थित भारतीय सेना के मुख्यालय सेंट्रल कमांड में 70 सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


12 सप्ताह चले कार्यक्रम में डिजिटल खतरों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। 40 कर्मियों को बेसिक और 30 को एडवांस्ड ट्रैक में प्रशिक्षित किया गया। यह कार्यक्रम सी3आई हब के विशेषज्ञों की ओर से तैयार किया गया था। इसे हाइब्रिड मोड में संचालित किया गया, जिसमें ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ ऑनलाइन प्रदर्शन और लैब सत्र भी शामिल रहे।
विज्ञापन


समापन पर सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ। मौके पर ब्रिगेडियर शलभ गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सी3आई हब की सीओओ और अंतरिम सीईओ डॉ. तनीमा हजरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में नेटवर्क सुरक्षा के मूल सिद्धांत, मैलवेयर विश्लेषण तकनीक, डिजिटल फॉरेंसिक और घटना प्रतिक्रिया, साइबर सुरक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अनुप्रयोग और व्यावहारिक लैब सत्र और सिमुलेशन आधारित सामरिक साइबर अभ्यास की जानकारी दी गई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed