फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT experts agree on the land of Kumbhi for chromium waste disposal

क्रोमियम कचरा निस्तारण के लिए कुंभी की भूमि पर आईआईटी के विशेषज्ञ सहमत

Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
IIT experts agree on the land of Kumbhi for chromium waste disposal
खानचंद्रपुर में डंप क्रोमियम कचरा। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। खानचंद्रपुर में एकत्र 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम कचरा निस्तारण के लिए सेंगुर नदी किनारे कुंभी में देखी गई भूमि पर आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने सहमति दी है। आईआईटी के विशेषज्ञों ने यूपीसीडा के अफसरों के साथ पिछले सप्ताह भूमि का जायजा लिया था। अब भूमि आवंटन के लिए लिखापढ़ी की गई है।
विज्ञापन

रनियां नगर पंचायत क्षेत्र में खानचंद्रपुर में छह फैक्टरियों का 63 हजार मीट्रिक टन क्रोमियम सल्फेट कचरा डंप है। एनजीटी की सख्ती पर प्रदेश सरकार ने क्रोमियम कचरा निस्तारण के लिए यूपीसीडा को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय समिति में निर्णय के बाद आईआईटी कानपुर को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग एजेंसी बनाया गया है। जनवरी 2021 में यूपीसीडा और आईआईटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कुंभी में गाटा संख्या 592 की 15 एकड़ भूमि क्रोमियम निस्तारण के लिए चिह्नित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने यह भूमि देखी और इसे उपयुक्त बताया है। विशेषज्ञों की सहमति के बाद अब यूपीसीडा की ओर से भूमि आवंटन के लिए जिला प्रशासन को लिखापढ़ी शुरू की गई है।
अकबरपुर के कुंभी में चिह्नित 15 एकड़ भूमि पर कोमियम कचरा निस्तारण के लिए आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने सहमति दी है। अब भूमि आवंटन के लिए जिला प्रशासन ने अनुरोध किया गया है। - संजय तिवारी, एक्सईएन यूपीसीडा

क्रोमियम कचरा निस्तारण में खर्च होंगे 158 करोड़
खुले में क्रोमियम कचरा फेंकने से भूजल दूषित हो गया है। छह फैक्टरियों पर एनजीटी ने 280 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया है। फैक्टरी संचालक हाईकोर्ट चले गए इसकी वजह से जुर्माना वसूला नहीं जा सका है। इधर क्रोमियम कचरा निस्तारण के लिए आईआईटी ने 158 करोड़ रुपये खर्च का प्राक्कलन बनाया है। आईआईटी के विशेषज्ञों की निगरानी में कंक्रीट के गड्ढे बनाकर क्रोमियम कचरा का निपटारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed