{"_id":"69373c8696b39827e604e49a","slug":"iit-discipline-and-strategic-preparation-are-the-keys-to-success-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1353604-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी : अनुशासन और रणनीतिक तैयारी ही सफलता की कुंजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी : अनुशासन और रणनीतिक तैयारी ही सफलता की कुंजी
विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी कानपुर में सोमवार को शिक्षा मंत्रालय और संस्थान की संयुक्त पहल साथी (सेल्फ असेस्मेंट टेस्ट एंड हेल्प फॉर एंट्रेंस एग्जाम) के तहत साथी समिट 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें एप्पलवुड पब्लिक स्कूल, श्री राम एजुकेशन सेंटर, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन और जवाहरलाल नेहरू स्कूल सहित कई संस्थानों के 200 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया।
समिट में जेईई, नीट, सीयूईटी, एसएससी, बैंकिंग और आईसीएआर जैसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सीएसई विभाग के प्रोफेसर अमेय करकरे, आईसीएएआर–आईआईपीआर के वैज्ञानिक डॉ. आरके निगम, डॉ. अरविंद कुमार कोंडा, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर बृजेंद्र वाजपेयी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक प्रमोद कुमार, उत्कर्ष तिवारी और डॉ. सुधीर कुमार श्रीवास्तव जैसे वक्ताओं ने अनुशासन, अवधारणा स्पष्टता और रणनीतिक तैयारी को सफलता की कुंजी बताया।
संचालन अनुराग पांडेय और उनकी टीम ने किया। इंटरएक्टिव सत्रों में छात्रों ने विशेषज्ञों से सीधे सवाल पूछकर परीक्षा-तैयारी संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथी पहल का उद्देश्य देशभर के छात्रों, विशेषकर संसाधन-सीमित क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण वीडियो लेक्चर, संगठित तैयारी और संदेह समाधान सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पहल से कई सरकारी स्कूलों के छात्र जेईई मेन 2025 में क्वालिफाई कर चुके हैं।