फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT Convocation, Prime Minister will give medals to the meritorious

आईआईटी का दीक्षांत समारोह: प्रधानमंत्री मेधावियों को देंगे पदक, बॉयोबबल के घेरे में होगा समारोह

Tue, 28 Dec 2021 10:31 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 28 Dec 2021 10:31 AM IST
सार

दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी बतौर मुख्य अतिथि आएंगे और पांच मेधावियों को पदक देंगे। सोमवार को समारोह में शामिल होने वालों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट जमा करवाई गई। मंगलवार को प्रवेश से पहले उनका एंटीजन टेस्ट भी होगा।

विज्ञापन
IIT Convocation, Prime Minister will give medals to the meritorious
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर आईआईटी का 54वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को होगा। संस्थान के इतिहास में यह पहली बार होगा जब पूरा समारोह बॉयोबबल के घेरे में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि आएंगे और पांच मेधावियों को पदक देंगे। 
विज्ञापन


सोमवार को समारोह में शामिल होने वालों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट जमा करवाई गई। मंगलवार को प्रवेश से पहले उनका एंटीजन टेस्ट भी होगा। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन


समारोह में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र अभ्युदय पांडेय को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, केमिकल इंजीनियरिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की वसुंधरा राकेश को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (4 साल-यूजी प्रोग्राम), इंजीनियरिंग कर रही निवेदिता को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पांच वर्षीय यूजी प्रोग्राम), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के यश माहेश्वरी को रतन स्वरूप स्मृति पुरस्कार और प्रियंका भारती को डॉ. शंकरदयाल शर्मा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 1723 छात्रों को डिग्रियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 पुरस्कार व मेडल दिए जाएंगे और 21 छात्रों को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार दिया जाएगा। तीन विभूतियों प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन और पं. अजोय चक्रवर्ती को मानद उपाधि दी जाएगी। समारोह तीन सत्रों में होगा। पहले सत्र में प्रधानमंत्री रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed