फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT and New York University join hands, will work together on health and environment

IIT और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी ने मिलाया हाथ: स्वास्थ्य व पर्यावरण पर मिलकर करेंगे काम, कई क्षेत्रों में मिलेगा शोध को बढ़ावा

Sat, 21 May 2022 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 May 2022 12:06 PM IST
सार

आईआईटी ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से हाथ मिलाया है, जिसके तहत दोनों संस्थानों के विशेषज्ञ मिलकर स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में काम करेंगे। साथ ही नैनो प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन
IIT and New York University join hands, will work together on health and environment
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्वास्थ्य व पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए आईआईटी कानपुर ने यूनिवर्सिटी ऑफ बुफेलो व यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयार्क के विशेषज्ञों के साथ हाथ मिलाया है। इस सहयोग के तहत नैनो सामग्री, नैनो प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी, क्वांटम प्रौद्योगिकी, उन्नत सेंसर, फोटोनिक्स व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित साइबर-भौतिक प्रणाली जैसे क्षेत्रों में भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन

प्रो. अभय करंदीकर के नेतृत्व में सात मई को आईआईटी का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के भ्रमण पर गया है। वहां अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ बुफेलो के साथ करार किया गया है। इस समझौते में आईआईटी कानपुर, आईआईटी बीएचयू, बांबे, जोधपुर व अशोका विश्वविद्यालय विभिन्न मुद्दों व समस्याओं पर अमेरिकी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों संग शोध करेंगे। 
विज्ञापन

इस दौरान इलेक्ट्रानिक्स, फोटोनिक्स व जैव प्रौद्योगिकी के लिए नैनो सामग्री के डिजाइन, संश्लेषण और डेटा-संचालित अनुसंधान को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। 2027 तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इसके तहत सभी संस्थान मिलकर शैक्षणिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, सामाजिक व सांस्कृतिक हितों और जरूरतों पर ध्यान देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अनुसंधान क्षमताओं और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में आईआईटी संस्थानों की की स्थिति मजबूत है। ऐसे में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के साथ यह सहयोग विभिन्न मुद्दों और समस्याओं के निस्तारण में अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही, स्वास्थ्य व पर्यावरण के क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed